07 January 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘07 January 2026 Current Affairs in Hindi’ आपके लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। आज के Current Affairs के अंतर्गत अन्तराष्ट्रिय, राष्ट्रीय, खेलकू, योजना एवं पुरस्कार से संबंधित तथ्य शामिल हैजो UPSC, SSC, Banking, रेलवे और अन्य परीक्षाओं में सफलता में योगदान रखते हैं। इस लेख में आपको आज के सभी महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाक्रम सरल हिंदी में मिलेंगे।

आप इस पोस्ट से संबंधित 15 MCQ PDF पोस्ट के नीचे लिंक से Download कर सकते है। 

07 January 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

सूरत बना भारत का पहला स्लम-फ्री मेगा सिटी

  • गुजरात का सूरत शहर 70–80 लाख की आबादी वाली श्रेणी में भारत का पहला स्लम-फ्री शहर बन गया है।
  • वर्ष 2006 में सूरत की लगभग 36% आबादी झुग्गियों में रहती थी, जो अब घटकर 5% से भी कम हो गई है।
  • यह उपलब्धि बेहतर शहरी नियोजन और पुनर्वास नीतियों का परिणाम है।

परीक्षा तथ्य:

  • आधिकारिक रूप से भारत का पहला झुग्गी-मुक्त शहर: चंडीगढ़
  • मेगा सिटी श्रेणी में पहला स्लम-फ्री शहर: सूरत
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group  Click Here

खेलकूद – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

ऑस्ट्रेलियनओपन  2026 में वीनस विलियम्स का रिकॉर्ड

  • अमेरिकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स 45 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में भाग लेंगी।
  • वे इस टूर्नामेंट में खेलने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनेंगी।
  • उन्हें टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • वीनस विलियम जापान की किमिकों डेट का रिकॉर्ड तोड़ेंगी, जिन्होंने 2015 में 44व वर्ष की आयु में इस टूर्नामेंट प्रतिभाग किया था। 

वीनस  विलियम्स विलियम के बारे में : 

  • वीनस  विलियम्स अमेरिका की टेनिस की एक महान खिलाड़ी है। 
  • इन्होंने अपनी बहन सेरेना विलियम्स के साथ टेनिल खेल में एक क्रांति लाई। 
  • यह 7 ग्रैंड स्लैम, 4 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीत चुकी है। 
  • यह खेल के साथ – साथ लेखिका, उद्यमी एवं समान वेतन की प्रबल समर्थक भी है। 

आस्ट्रेलियन ओपेन टेनिस खेल के बारे में : 

  • ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस की जगत का एक प्रमुख ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। 
  • यह प्रत्येक वर्ष जनवरी के आखिर में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होता है। 
  • यह अपने तेज़ हार्ड कोर्ट (हार्डकोर्ट) और शानदार माहौल के लिए मशहूर है। 
  • इसमें पुरुष और महिला एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाएँ होती हैं, जिसे ‘हैप्पी स्लैम’ भी कहते हैं। 

परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

भारत की पहली बुलेट ट्रेन

  • भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को शुरू की जाएगी।
  • यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी।
  • इस कारीडोर 508 किलोमीटर लंबा (गुजरात में 352 किमी और महाराष्ट्र में 156 किमी) है। 
  • शुरुआती संचालन सूरत से बिलिमोरा (50 किमी) के बीच होगा।

मुख्य विशेषताएं:

  • तकनीक: इसमें जापान की प्रसिद्ध शिंकासेन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। । 
  • इस ट्रेन की अधिकतम गति 320 किमी/घंटा होगी। 
  • यह परियोजना भारत के आधुनिक परिवहन नेटवर्क को नई दिशा देगी।

आप इसे भी पढ़ें : 06 January 2026 Current Affairs in Hindi

पर्यावरण और वन्यजीव – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi 

2025 में बाघों का आकड़ा 

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के अनुसार, 2025 में 166 बाघों की मौत हुई।
  • यह संख्या 2024 की तुलना में 40 अधिक है।
  • कुल 166 मौतों में से 31 बाघ शावक है। 

राज्यवार स्थिति:

  • सबसे अधिक मौतें: मध्य प्रदेश (55)
  • इसके बाद महाराष्ट्र (38) और केरल में (13) मौते हुई है।

अतिरिक्त जानकारी:

  • भारत में कुल 58 टाइगर रिजर्व
  • नवीनतम टाइगर रिजर्व: माधव टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)

 विज्ञान और तकनीक – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

भारत का पहला 3D प्रिंटेड वेदर स्टेशन

  • भारतीय वैज्ञानिकों ने 3D प्रिंटिंग तकनीक से स्वदेशी स्वचालित मौसम (AWS) के तहत स्थापित किया गया है।
  • यह स्टेशन देश भर में मौसम की निगरानी को मजबूत करेंगे। 
  • यह फरवरी से दिल्ली में स्थापित किए जाएंगे। 
  • मिशन मौसम योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सटीक मौसम पूर्वानुमान में मदद करेगा।

AI आधारित सरकारी अस्पताल (क्लिनिक) – नोएडा (उत्तर प्रदेश)

  • उत्तर प्रदेश के ग्रेटर गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सेज (GIMS) में भारत का पहला सरकारी अस्पताल आधारित AI क्लिनिक शुरू किया गया है।
  • यह अस्पताल उत्तर प्रदेश के पहले सार्वजनिक अस्पताल आधारित मेडिकल इनक्यूबेटर सेंटर के माध्यम से शुरू किया जाएगा। 
  • यह तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को तेज़ और अधिक सटीक बनाएगी।

 अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन – अंडमान-निकोबार (श्री विजयपुरम) 

  • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने इसका उद्घाटन अंडमान निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम (पूर्वनाम पोर्ट ब्लेयर) किया है। 
  • इस अत्याधुनिक केंद्र का निर्माण लगभग 229 करोड़ की लागत से किया गया है। 
  • इसका उद्देश्य – यह सेंटर सुरक्षा निगरानी, यातायात प्रबंधन, एवं आपदा प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने के लिए एक ही छत के नीचे विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय स्थापित करेगा। 

हरियाणा में  2025 में लिंगानुपात 910 से बढ़कर 923

  • वर्ष 2025 में हरियाणा राज्य का जन्म के समय लिंगनुपात (SRB) 910 से बढ़कर 923 हो गया है। 
  • SRB ( Sex Ratio at Birth) का अर्थ है, प्रति 1000 पुरुष जन्म पर महिला जन्म की संख्या। 
  •  पंचकूला जिला 2025 में हरियाणा का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बन गया है। जहां SRB 971 दर्ज किया गया है।

मालदीव:मां से शिशु में HIV, हेपेटाइटिस-B और सिफलिस उन्मूलन वाला पहला देश

  • मां से शिशु में होने वाले तीन गंभीर संक्रमण—एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी और सिफलिस—के प्रसार को समाप्त करने में मालदीव ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से मान्यता दी है।
  • यह सफलता व्यापक जांच कार्यक्रमों, प्रभावी टीकाकरण और सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं के कारण संभव हो सकी है, जिससे माताओं और नवजात शिशुओं को इन बीमारियों से सुरक्षित किया जा सका है।

भारत-इज़राइल के बीच सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर उत्पादन समझौता

  • भारतीय सेना ने इजराइल के सहयोग से निजी रक्षा निर्माता NIBE लिमिटेड के साथ एडवांस्ड लंबी दूरी के रॉकेट लॉनचर सिस्टम सूर्यास्त की आपूर्ति के लिए समझौता किया है। 
  • यह सौदा लगभग 293 करोड़ का है, भारतीय सेना ने इस प्रणाली को आपातकालीन खरीद के तहत ऑर्डर किया है, ताकि सेना की मार्क क्षमता को तुरंत बढ़ाया जा सके।

झारखंड HC के नए मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति महेश शरद चंद्र सोनक

  • झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरद चंद्र सोनक नियुक्त हुए है। 
  • अन्य महत्त्वपूर्ण नियुक्तियाँ जनवरी 2026 
  • मेघालय उच्च न्यायालय की नई मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति रेवती प्रशांत मोहित डेरे 
  • पटना उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू 
  • सिक्किम उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति मुहम्मद मुस्तक 
  • केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति सोमेन सेन

कलई-II परियोजना (लोहित नदी) को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी की सिफारिश

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित कलई- II जल विद्युत परियोजना को पर्यावरण से मंजूरी देने की सिफारिश की है। 

कलई- II जल विद्युत परियोजना

    • स्थान – अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले में लोहित नदी पर, लोहित नदी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी है। 
    • क्षमता – इसकी कुल स्थापित क्षमता – 1200 मेगावाट 
    • विकासकर्ता – THDC इंडिया लिमटेड द्वारा 
  • लागत  इस परियोजना की अन्यमणित लागत 14,176 करोड़ है। 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 06.01.2026

9 वें सिद्ध दिवस समारोह – चेन्नई 

  • आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय सिद्ध दिवस 6 जनवरी से पूर्व 3 जनवरी 2026 को चेन्नई के कलाइबनार आरंगम में 9वें सिद्ध दिवस समारोह का आयोजन किया। 
  • इस समारोह का विषय ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए सिद्ध’ था, जिसमें निवारक देखभाल में सिद्ध चिकित्सा की भूमिका एवं विश्व स्तर पर मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवा के साथ इसके एकीकरण पर प्रकाश डाला गया है। 

महत्त्वपूर्ण दिवस – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय पक्षी दिवस 

हाल ही में 5 जनवरी को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया गया है। 

यह दिवस पारिस्थिकी तंत्र को  संतुलन बनाए रखने में पक्षियों की अत्यंत आवश्यकता है। और इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। 

जनवरी 2026 के महत्त्वपूर्ण दिवस : 

  • 01 जनवरी – वैश्विक परिवार दिवस 
  • 02 जनवरी – विश्वानतर्मुखी दिवस 
  • 03 जनवरी – अंतर्राष्ट्रीय मन शरीर कल्याण दिवस 
  • 04 जनवरी – विश्व ब्रेल दिवस 
  • 07 जनवरी – राष्ट्रीय बॉबलहेड दिवस 

आप इसे भी पढ़ें :  05 January 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों, प्रतिदिन नियमित रूप से ‘January 2026 Current Affairs in Hindi’ पढ़ना आपकी परीक्षा तैयारी को एक मजबूत दिशा देता है। Daily Current Affairs आपको बदलती दुनिया से अपडेट रखते हैं, और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आज के Current Affairs को नोट्स बनाकर दोहराना न भूलें।

Download 15 MCQ PD Click Here

FAQ – 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. 70–80 लाख आबादी वाला भारत का पहला स्लम-फ्री शहर कौन सा है?

 उत्तर: 70–80 लाख आबादी वाला भारत का पहला स्लम-फ्री शहर सूरत (गुजरात) में है।

Q2. भारत की पहली बुलेट ट्रेन कब शुरू होगी?

 उत्तर: भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को शुरू की जाएगी।

Q3. ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में रिकॉर्ड बनाने वाली खिलाड़ी कौन हैं?

 उत्तर: वीनस विलियम्स

Q4. 2025 में सबसे ज्यादा बाघों की मौत किस राज्य में हुई?

उत्तर: मध्य प्रदेश

Q5. झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?

उत्तर: न्यायमूर्ति महेश शरद चंद्र सोनक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top