07 April 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों अगर आप SSC, UPSC, बैंकिंग, रेलवे या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो “07 April 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आज की सभी महत्वपूर्ण खबरों को आसान भाषा में समझेंगे, जिससे आपकी तैयारी मजबूत होगी।

07 April 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

नियुक्तियाँ – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

म्यांमार के नए राष्ट्रपति बने मिन आंग ह्लाइंग

म्यांमार में 3 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव हुआ, जब देश की संसद ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मिन आंग ह्लाइंग को नया राष्ट्रपति चुना। इससे पहले वे सेना प्रमुख के रूप में देश की सत्ता संभाल रहे थे।

मुख्य बिंदु:

  • नए राष्ट्रपति: सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग अब म्यांमार के आधिकारिक राष्ट्रपति बन गए हैं।
  • पृष्ठभूमि: वर्ष 2021 में उन्होंने आंग सान सू की की लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।
  • सत्ता में बदलाव: अब तक वे सेना प्रमुख के रूप में वास्तविक नियंत्रण में थे, लेकिन इस नियुक्ति के बाद वे औपचारिक रूप से राज्य प्रमुख भी बन गए हैं।
  • चयन प्रक्रिया: उन्हें सैन्य समर्थित संसद द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया।
  • चुनौतियां: देश में जारी आंतरिक संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता से निपटना उनके सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

मंगोलिया के नए प्रधानमंत्री बने उचरल न्याम-ओसोर

  • मंगोलिया में अप्रैल 2026 में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव हुआ, जब उचरल न्याम-ओसोर ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 
  • यह नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री ज़ंदनशतर गोम्बोजाव के इस्तीफे के बाद हुई, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और जिसके कारण राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई थी।

मुख्य तथ्य:

  • नए प्रधानमंत्री: उचरल न्याम-ओसोर ने मंगोलिया के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।
  • पूर्व पद: वे पहले डिजिटल विकास और संचार मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • संसदीय समर्थन: उन्हें संसद (स्टेट ग्रेट खुरल) में 107 में से 88 सदस्यों का समर्थन मिला, जो स्पष्ट बहुमत दर्शाता है।
  • राजनीतिक पृष्ठभूमि: वे संसद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और सत्तारूढ़ मंगोलियन पीपुल्स पार्टी से जुड़े हैं।
  • वर्तमान स्थिति: यह बदलाव देश में जारी राजनीतिक और आर्थिक संकट के बीच हुआ है।
  • विशेष तथ्य: वे केवल 9 महीनों में मंगोलिया के तीसरे प्रधानमंत्री बने हैं।

विज्ञान और तकनीक – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

गगनयान के लिए ISRO का ‘मिशन मित्र’ अभ्यास

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का ‘मिशन मित्र’ (MITRA) गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों की तैयारी के लिए एक विशेष अभ्यास है। 
  • यह एक ‘एनालॉग मिशन’ है, जिसे लद्दाख में लगभग 3,500 मीटर की ऊंचाई पर आयोजित किया जा रहा है।
  • यह अभियान 2 से 9 अप्रैल 2026 तक चल रहा है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों की कठिन परिस्थितियों में काम करने की क्षमता को परखा जाता है। 
  • कम ऑक्सीजन, अत्यधिक ठंड और चुनौतीपूर्ण वातावरण में उनके मानसिक संतुलन, टीम भावना और शारीरिक सहनशक्ति का परीक्षण किया जाता है।
  • इस मिशन का उद्देश्य गगनयान के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को वास्तविक अंतरिक्ष जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार करना है।

भारत में  E20 ईंधन ( अनिवार्य लागू

  • 1 अप्रैल 2026 से भारत में E20 ईंधन (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है, जो अब देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होगा। 
  • यह पहल पर्यावरण संरक्षण, कच्चे तेल के आयात में कमी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है।

E20 ईंधन के प्रमुख बिंदु:

संरचना: इसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल का मिश्रण होता है।

अनिवार्यता: अब सभी पेट्रोल पंपों पर E20 (95 RON) ईंधन उपलब्ध कराना जरूरी है।

लाभ:

  • कार्बन उत्सर्जन में लगभग 30% तक कमी
  • इंजन के प्रदर्शन में सुधार
  • विदेशी मुद्रा की बचत

वाहनों पर प्रभाव:

  • अधिकतर नई कारें और दोपहिया वाहन E20 ईंधन के अनुकूल हैं
  • पुरानी गाड़ियों में लंबे समय तक उपयोग के लिए कुछ तकनीकी बदलाव की आवश्यकता हो सकती है

अन्य विकल्प:

  • जिन वाहनों को 100 RON (XP100/Speed 100) जैसे उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन की जरूरत होती है, उनके लिए यह विकल्प भी उपलब्ध रहेगा
  • यह कदम भारत को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

खेल जगत – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026

कर्नाटक ने पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।

कर्नाटक ने इं खेलों में कुल 38 पदक जीते है, इनमे 23 स्वर्ण है, 8 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल है। 

मेजबान छतीसगढ़ 19 पदक केसाथ 9 वें स्थान पर रहा है। (पदक 3 स्वर्ण, 10 रजत, 6 कांस्य )

मुख्य बिन्दु : 

  • मेजबान राज्य – छतीसगढ़ 
  • शहर – 3 (रायपुर, जगदलपुर, और सरगुजा)
  • संस्करण –  पहला 
  • अवधि – 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक 
  • शुभंकर – मोर वीर 

आप इसे भी पढ़ें : March 2026 Current Affairs in Hindi

स्क्वैश प्लेयर ऑफ द ईयर – अभय और अनाहत सिंह

एशियाई स्क्वैश महासंघ (ASF) ने वर्ष 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अभय सिंह को ‘मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर’ और युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह को ‘जूनियर गर्ल्स प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना है। इन पुरस्कारों की घोषणा 31 मार्च 2026 को की गई।

ASF पुरस्कार 2025 में भारतीय विजेता:

  • मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर (Dato Alex Lee Award): अभय सिंह
  • जूनियर गर्ल्स प्लेयर ऑफ द ईयर (Hassan Musa Award): अनाहत सिंह
  • पुरुष टीम ऑफ द ईयर: भारतीय पुरुष टीम (विश्व जूनियर टीम चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने के लिए)

महोत्सव – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

माटी 9 महोत्सव –  नई दिल्ली 

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्वांचल महोत्सव ‘माटी 9’ में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों को संबोधित किया। यह आयोजन पूर्वांचल क्षेत्र की कला, व्यंजन, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण उत्सव है।
  •  ‘माटी’ थीम पर आधारित यह महोत्सव लोगों के अपनी जड़ों और परंपराओं से गहरे संबंध को उजागर करता है।
  • अपने संबोधन में ओम बिरला ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान में पूर्वांचल के योगदान की सराहना की। 
  • उन्होंने कहा कि यहां की “माटी” केवल मिट्टी नहीं, बल्कि संघर्ष, परंपरा और मजबूत सामुदायिक भावना का प्रतीक है। 
  • उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि “मिट्टी की खुशबू ही हमारी असली पहचान है” और माटी 9 जैसे कार्यक्रम युवाओं को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ते हुए भी अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं।

शिक्षा क्षेत्र – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

NCERT बना डीम्ड यूनिवर्सिटी

भारत सरकार ने 3 अप्रैल 2026 को एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्रदान किया है। यह मान्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अधिनियम 1956 की धारा 3 के तहत दी गई है। अब एनसीईआरटी स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के पाठ्यक्रम शुरू कर स्वयं डिग्रियां प्रदान कर सकेगा।

मुख्य बिंदु और प्रभाव:

  • उद्देश्य: नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा और शोध गतिविधियों को सशक्त बनाना।
  • विस्तारित भूमिका: अब एनसीईआरटी केवल स्कूली पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी डिग्री कार्यक्रम संचालित करेगा।
  • शामिल संस्थान: इसके अंतर्गत अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर और शिलांग स्थित क्षेत्रीय संस्थान भी शामिल हैं।
  • छात्रों के लिए लाभ: विद्यार्थी अब एनसीईआरटी के माध्यम से सीधे बीएड, एमएड, एमएससी जैसे उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।
  • विशेष दर्जा: इसे ‘विशिष्ट श्रेणी’ के अंतर्गत डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है।

कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट प्रोजेक्ट

  • भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) के बीच ओडिशा के लखनपुर क्षेत्र में कोयले से अमोनियम नाइट्रेट बनाने की परियोजना के लिए पट्टा समझौता किया गया है। 
  • यह पहल देश में उपलब्ध कोयला संसाधनों का उपयोग करके उर्वरक और अन्य औद्योगिक रसायनों के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अमोनियम नाइट्रेट क्या है?

  • अमोनियम नाइट्रेट (NH₄NO₃) एक सफेद रंग का क्रिस्टलीय ठोस यौगिक है, जिसका बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है। 
  • यह अमोनिया और नाइट्रिक अम्ल के संयोजन से तैयार होता है। इसमें नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसका उपयोग मुख्य रूप से कृषि में उर्वरक के रूप में और विभिन्न औद्योगिक कार्यों में किया जाता है।
  • यह परियोजना देश में रासायनिक उत्पादन को आत्मनिर्भर बनाने और आयात पर निर्भरता कम करने में सहायक साबित हो सकती है।

रक्षा क्षेत्र – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

INS तारागिरी: भारतीय नौसेना में शामिल स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट

  • 3 अप्रैल 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम में स्वदेशी युद्धपोत INS तारागिरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया। 
  • यह अत्याधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट प्रोजेक्ट 17A के तहत निर्मित चौथा जहाज है, जिसे मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई द्वारा बनाया गया है। 
  • इस युद्धपोत में 75% से अधिक स्वदेशी तकनीक और सामग्री का उपयोग किया गया है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देता है।

INS तारागिरी की प्रमुख विशेषताएं:

  • कमीशनिंग: 3 अप्रैल 2026, विशाखापत्तनम
  • प्रोजेक्ट: प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत चौथा स्टेल्थ फ्रिगेट
  • निर्माता: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई
  • वजन व तकनीक: लगभग 6,670 टन वजनी, आधुनिक स्टेल्थ तकनीक से लैस
  • हथियार प्रणाली: ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, MR-SAM वायु रक्षा प्रणाली और पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो
  • महत्व: यह युद्धपोत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की समुद्री शक्ति और सुरक्षा क्षमता को और सशक्त बनाएगा. 

आप इसे भी पढ़ें :  06 April 2026 Current Affairs in Hindi

महत्वपूर्ण दिवस – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2026

  • दिवस 5 अप्रैल 1919 को मुंबई से लंदन के मध्य सीढ़िया स्टीम नेविगेशन कंपनी के पहले भारतीय जहाज एस एस लॉयल्टी की पहली समुद्री यात्रा की याद में मान्य जाता है। 
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 63 वें राष्ट्रीय समुद्री दिवस समारोह 2026 का उद्घाटन किया है। वर्ष 2026 में भारत ने अपना 63 वां राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया है।।

मुख्य बिन्दु : 

  • 5 अप्रैल को मनाया गया।
  • उद्देश्य-:समुद्री व्यापार को बढ़ावा देना
  • थीम:-“समुद्री भारत: प्रगति को सशक्त बनाना”

आप इसे भी पढ़ें :  Weekly Current affairs 05 April 2026

Conclusion:

दोस्तों “07 April 2026 Current Affairs in Hindi” से यह स्पष्ट होता है कि भारत तकनीक, शिक्षा, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। यदि आप रोजाना ऐसे करंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी परीक्षा की तैयारी और भी मजबूत हो जाएगी।

Download  TOP 15 MCQ PDF  Click Here 

FAQ – 07 April 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. 06 April 2026 Current Affairs in Hindi क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर – यह SSC, UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी है क्योंकि इसमें ताजा घटनाएँ शामिल होती हैं।

Q2. म्यांमार के नए राष्ट्रपति कौन बने हैं?

उत्तर – मिन आंग लाइंग को म्यांमार का नया राष्ट्रपति चुना गया है।

Q3. E20 ईंधन क्या है?

उत्तर – E20 ईंधन 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण है, जो प्रदूषण कम करता है।

Q4. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा?

उत्तर – कर्नाटक राज्य ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।

Q5. NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने से क्या फायदा होगा?

उत्तर – अब NCERT अपने कोर्स और डिग्री खुद चला सकेगा, जिससे शिक्षा में सुधार होगा।

1 thought on “07 April 2026 Current Affairs in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top