दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों यहाँ पढ़ें ‘06 January 2026 Current Affairs in Hindi’ जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था, बैंकिंग, विज्ञान, पर्यावरण, खेल और महत्वपूर्ण दिवसों से जुड़े सभी जरूरी करेंट अफेयर्स सरल भाषा में दिए गए हैं। यह लेख UPSC, SSC, Banking और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी है।
आप इस पोस्ट से संबंधित 15 MCQ PDF नीचे लिंक से Download कर सकते है

अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 06 January 2026 Current Affairs in Hindi
वेनेजुएला के कार्यकारी राष्ट्रपति – डेल्सी रोड्रिग्ज
वेनेजुएला में जनवरी 2026 की शुरुआत में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला।
मुख्य बिंदु:
- अमेरिका द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व” के दौरान राजधानी काराकास समेत कई इलाकों में सैन्य कार्रवाई हुई।
- पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी सिलिया को हिरासत में लिया गया।
इसके बाद डेल्सी रोड्रिग्ज (Delcy Rodríguez) को वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
वेनेजुएला के बारे में :
-
- राजधानी – काराकास
- मुद्रा – बोलिवर
- महाद्वीप – दक्षिणी अमेरिका
- विश्व का सबसे ऊंचा झरना (एंजेल जलप्रपात ) वेनजुएला में स्थित है।
- ‘हम्बोल्ट ग्लेशियर’ के समाप्त होने के साथ ही वेनेजुएला ने अपने सभी ग्लेशियर खो दिए हैं। जलवायु परिवर्तन और वैश्विक ऊष्मीकरण के प्रभावों के कारण यह देश आधुनिक काल में ग्लेशियरों से पूरी तरह मुक्त होने वाला पहला राष्ट्र बन गया है।
- वेनेजुएला के पास सबसे बड़ा प्रमाणित रेल भंडार है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
रक्षा एवं सुरक्षा – 06 January 2026 Current Affairs in Hindi
सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक – लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह
- लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह को सीमा सड़क संगठन का 29वां महानिदेशक (DG BRO) नियुक्त किया गया।
- भारत की सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए BRO में अहम बदलाव किया गया।
- उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल रघू श्रीनिवासन का स्थान लिया।
सीमा सड़क संगठन के बारे में :
- BRO – Border Roads Organisation
- BRO भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं मीटर पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का विकास एवं रखरखाव करता है।
- BRO रक्षा मंत्रालय का एक संगठन है।
- स्थापना – 7 मई 1960
भारतीय सेना की नई पहल :
भारतीय सेना ने वर्ष 2026 को “नेटवर्किंग एवं डेटा केंद्रितता का वर्ष” घोषित किया।इसकी घोषणा थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अपने नए वर्ष के संदेश के दौरान किया।
उद्देश्य :
- डिजिटल आर्मी
- आधुनिक युद्ध प्रणाली
- रियल-टाइम डेटा शेयरिंग
भारत–UAE सैन्य अभ्यास – 2025
- ज़र्ट साइक्लोन–II भारतीय सेना और संयुक्त अरब अमीरात की थलसेना के बीच आयोजित एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
- यह अभ्यास 18 से 30 दिसंबर 2025 तक अबू धाबी स्थित अल-हमरा प्रशिक्षण क्षेत्र में संपन्न हुआ। यह पहल भारत और यूएई के मजबूत होते रक्षा सहयोग तथा साझा रणनीतिक और सुरक्षा हितों को प्रतिबिंबित करती है
- स्थान: अल हमरा, अबू धाबी
जनवरी 2026 में एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (AOC-in-C) – एयर मार्शल तेजिंदर सिंह
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने 1 जनवरी 2026 को दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के AOC-in-C का पदभार ग्रहण किया।
मुख्यालय – गांधीनगर
भारतीय अर्थव्यवस्था – 06 January 2026 Current Affairs in Hindi
चावल उत्पादन में भारत नंबर-1
भारत ने कृषि क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
- भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया।
- उत्पादन: 150.18 मिलियन टन
- चीन को पीछे छोड़ा।
भारत बनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
- भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए
नॉमिनल GDP के आधार पर चौथा स्थान हासिल किया।
- यह उपलब्धि भारत की मजबूत आर्थिक नीतियों को दर्शाती है।
आप इसे भी पढ़ें : 05 January 2026 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रीय योजनाए : 06 January 2026 Current Affairs in Hindi
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ – पंजाब
हाल ही में चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं आप पार्टी के संयोजक श्री अरविन्द केजरिवल के द्वारा मुख्यमंत्री सेहत योजना का शुभारंभ किया गया।
इस योजना के बारे में :
- पंजाब राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज सुनिश्चित करती है।
- पंजाब के लगभग 3 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।
- इस योजना का लाभ सभी वर्ग के लोग को मिलेगा, सरकारी कर्मचारी, पेशनभोगी, किसान श्रमिक एवं व्यवसायी आदि को भी मिलेगा।
- आयुषमान योजना के लाभार्थियों को 5 लाख का अतिरिक्त टॉपअप मिलेगा।
- यह योजना के तहत 2000 से अधिक बीमारियों की संख्या को कवर करेगी।
- सभी पत्र परिवारों को Health ID Card प्रदान किया जाएगा।
भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना – छत्तीसगढ़
- मुख्यमंत्री विष्णु देव सयय ने वर्ष 2026 की शुरुवात कबीरधाम जिले के भोरमदेव कारीडोर परियोजना से की।
- यह कारीडोर काशी विश्वनाथ की तर्ज पर होगा।
- भोरमदेव मंदिर को छत्तीस का खजुराहो कहा जाता है।
आप इसे भी पढ़ें : 04 January 2026 Weekly Current Affairs
कला, संस्कृति एवं तकनीक – 06 January 2026 Current Affairs in Hindi
पिपराहवा अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी :
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में “The Light and the Lotus” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
- यह प्रदर्शनी भगवान बुद्ध के पिपराहवा अवशेषों पर आधारित है।
- अवशेष 127 वर्षों बाद हांगकांग से भारत लौटे।
क्रिप्टो करेंसी को कानूनी मान्यता – तुर्कमेनिस्तान
तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सेरदार बर्दी मुहमेदोव ने ‘वर्चुअल एसेट्स पर कानून’पर हस्ताक्षर किए, जो 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो गया है।
तुर्कमेनिस्तान का नया क्कानून क्रिप्टो करेंसी माइनिंग एवं एक्सचेंज को केन्द्रीय बैंक के नियंत्रण में लाइसेंस के माध्यम से वैध बनाता है।
तुर्कमेनिस्तान :
राजधानी – अश्गाबात
करेंसी – तुर्कमेनिस्तान मानत
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 05.01.2026
सांख्यिकी मंत्रालय कार्यक्रम कार्यान्वयन का नया लोगो – सांख्यिकी
- सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने अपनी पहचान को आधुनिक बनाने एवं संपर्क बढ़ाने हेतु नया लोगों एवं शुभंकर पेश किया है।
- इसमें अशोक चक्र सत्य, पारदर्शिता एवं सुशासन का प्रतीक है।
- लोगों ‘विकास के लिए डेटा’ थीम पर आधारित है, एवं ₹ चिह्न आर्थिक योजना में सांख्यिकी की भूमिका दर्शाता है।
- शुभंकर – सांख्यिकी आंकड़ों को आम लोगों तक पहुचता है।
खेलकूद – 06 January 2026 Current Affairs in Hindi
भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कोच – शोर्ड मरीन
- शोर्ड मरीन को भारतीय महिला हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया।
- भारतीय महिला हॉकी टीम की वर्तमान कप्तान सलीमा टेटे है।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
Conclusion – 06 January 2026 Current Affairs in Hindi
दोस्तों ’06 January 2026 Current Affairs in Hindi’ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि आप Daily Current Affairs का अध्ययन इसी तरह करते हैं, तो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रतिदिन अपडेट रहें, और नियमित अभ्यास करते रहें।
FAQ – 06 January 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. वेनेजुएला की नई कार्यकारी राष्ट्रपति कौन बनी हैं?
A. डेल्सी रोड्रिग्ज (Delcy Rodríguez) को वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
Q2. भारतीय सेना ने 2026 को किस रूप में घोषित किया है?
A. नेटवर्किंग एवं डेटा केंद्रितता का वर्ष
Q3. BRO के नए महानिदेशक कौन बने हैं?
A.लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह
Q4. दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश कौन सा है?
A. भारत
Q5. पिपराहवा अवशेषों की प्रदर्शनी कहाँ आयोजित की गई?
A. नई दिल्ली
