दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों ‘06 February 2026 Current Affairs in Hindi’ करेंट अफेयर्स आपके लिए बहुत ही उपयोगी है। आज के महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय, आर्थिक, खेल एवं विज्ञान से जुड़े सवाल UP Police, SSC, रेलवे,बैंक, जैसे परीक्षाओं के लिए विशेष रूप चुने गए है।
इस पोस्ट में हम 6 फरवरी 2026 की सभी प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, रक्षा, विज्ञान, अर्थव्यवस्था और खेल से जुड़ी घटनाओं को टॉपिक अनुसार सरल भाषा में समझेंगे।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 06 February 2026 Current Affairs in Hindi
मणिपुर के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति
मणिपुर राज्य में लंबे समय से लागू राष्ट्रपति शासन अब समाप्त होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना है, जिसके बाद वे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।
मणिपुर मेंराष्ट्रपति शासन का मौजूदा समय 12 फरवरी 2026 को खत्म होने वाला है।
- लोकसभा सीट – दो
- राज्य सभा सीट – 1
- विधानसभा सीट – 69
- मणिपुर की राजधानी: – इंफाल
- राज्य गठन: – 21 जनवरी 1972
- राज्यपाल – अजय कुमार भल्ला (पूर्व केंद्रीय गृह सचिव)
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी -06 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारतीय वैज्ञानिक को क्रेफोर्ड पुरस्कार 2026
भारतीय मूल के प्रसिद्ध जलवायु वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित (क्रेफोर्ड पुरस्कार 2026 Crafoord Prize) प्रदान किया गया है।
महत्वपूर्ण बिंदु:
- यह पुरस्कार भू-विज्ञान के क्षेत्र में दिया जाता है।
- इसे “भूविज्ञान का नोबेल” भी कहा जाता है।
- खोज – रामनाथन ने रामनाथ 1975 में यह सिद्ध किया है, कि केवल कार्बन डाइऑक्साइड ही नहीं बल्कि क्लोरोफ्लोरोकार्बन(CFCs )जैसी गेसिंग भी ग्रीन हाउस प्रभाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
- उनका शोध वैश्विक जलवायु नीति में महत्वपूर्ण माना जाता है.
आप इसे भी पढ़ें : 05 February 2026 Current Affairs in Hindi
रक्षाक्षेत्र – 06 February 2026 Current Affairs in Hindi
संयुक्त सैन्य अभ्यास खंजर – XIII
भारत ने अपनी सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से दो अहम युद्धाभ्यास आयोजित किए।
समय – 4 से 17 फरवरी 2026
अभ्यास खंजर के बारे में
- भारत और किरगिस्तान के बीच यह संयुक्त सैन्य अभ्यास हो रहा है।
- संस्करण – 13वां संस्करण
- आयोजन स्थल: पिसामारी, असम
- यह वार्षिक संयुक्त विशेष बल सैन्य अभ्यास 2011 में प्रारंभ हुआ था।
अग्नि परीक्षा नामक पहला संयुक्त अभ्यास – अरुणाचल प्रदेश
अग्नि परीक्षा क्या है?
अग्नि परीक्षा भारतीय सेना और आईटीबीपी के बीच तालमेल, युद्ध समन्वय तथा ऑपरेशनल इंटीग्रेशन को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया एक संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है।
अग्नि परीक्षा का आयोजन कहाँ हुआ?
यह संयुक्त अभ्यास भारत के सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश में आयोजित किया गया था।
इससे संबंधित तथ्य :
- इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य गैर तोपखाना कर्मियों (जैसे – इन्फैन्ट्री और ITBP के जवानों)को तोप खाने की प्रक्रियाओं फायरिंग मशीनों और वास्तविक युद्ध शक्तियों में समन्वय से परिचित कराना था।
- प्रतिभागी– इसमें स्पेयर कॉपर्स के स्पेयरहेड गनर्स, इन्फैन्ट्री बटालियन और आईटीबीपी के जवानों ने भाग लिया है।
अर्थव्यवस्था – 06 February 2026 Current Affairs in Hindi
बजट 2026-27 की प्रमुख घोषणाएं
केंद्रीय बजट 2026-27 में भविष्य की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई नई पहलें की गई हैं।
बायो-फार्मा शक्ति मिशन – 2026-27
- बायो फार्मासिस्ट मिशन 2026भारत सरकार की एक नई योजना है।
- इसका उद्देश्य देश में ही (कैंसर डायबिटीज और ऑटोइम्यून) जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज लिए आधुनिक दावों का उत्पादन बढ़ाना है।
- इसके लिए कुल बजट ₹10000 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।
केंद्रीय बजट 2026-27 में ऑरेंज इकॉनमी को बढ़ावा
ऑरेंज इकोनॉमी क्या होती है?
- ऑरेंज इकोनॉमी को रचनात्मक अर्थव्यवस्था कहा जाता है।
- इसमें वह सभी गतिविधियां शामिल हैं जहां मूल्य का स्रोत कोई भौतिक वस्तु नहीं बल्कि विचार कल्पनाशीलता और बौद्धिक संपदा होती है।
- इसमें – फिल्म, संगीत, एनीमेशन, गेमिंग, डिजाइन, फैशन, डिजिटल कंटेंट, विज्ञापन और पब्लिशिंग जैसे क्षेत्र इसके दायरे में आते हैं
आप इसे भी पढ़ें : 04 February 2026 Current Affairs in Hindi
चक्र(CHAKRA) सेंटर आफ एक्सीलेंस लॉन्च -भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक में सनराइज सेक्टर को वित्तीय सहायता और ऋण देने के लिए चक्र सेंटर आफ एक्सीलेंस लॉन्च किया है।
फोकस क्षेत्र (8 स्तंभ) – रिन्यू एबल एनर्जी, एडवांस्ड सेल केमिस्ट्री, बैटरी स्टोरेज, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन,सेमीकंडक्टर, डेकार्बोनाइजेशन, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्च,र और डाटा सेंटर।
खेलकूद – 06 February 2026 Current Affairs in Hindi
अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स
विश्व कैंसर दिवस 2026 – 4 फरवरी
- विश्व कैंसर दिवस की स्थापना 4 फरवरी 2000 पेरिस में आयोजित नवसहस्रबादी विश्व कैंसर शिखर सम्मेलन में हुई थी।
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम करना है।
- 2026 की थीम – United by Unique
थाईलैंड मास्टर्स 2026: देविका सिहाग
- भारत की युवा सैटेलाइट देविका सिहाग ने थाईलैंड मास्टर्स 2026 में महिला एकल का(BWF बी डब्ल्यू एफ) सुपर 300 किताब जीत लिया है।
- यह देविका सिहग के करियर का पहला सुपर 300 किताब है।
- यह हरियाणा राज्य से संबंधित हैं।
- पुरुष एकल विजेता- इंडोनेशिया के मो जकी उबै दिल्लाह ने पुरुष एकल का किताब जीता है।
- आयोजन स्थल- बैकॉक थाईलैंड
- संस्करण- 9 वां
AAI की पहली महिला HR निदेशक – निवेदिता दुबे
- निवेदिता दुबे ने भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI)में सदस्य मानव संसाधन के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
- इस नियुक्त के साथ वह(AAI) बोर्ड में इस महत्वपूर्ण पद को संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं।
भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण(AAI)
- AAI- Airports Authority ऑफ India
- स्थापना- 1 अप्रैल 1995
- अध्यक्ष- विपिन कुमार
- DGCA – विक्रम देव दत्त
रुसोमा संतरा महोत्सव 2026 – कोहिमा, (नागालैंड)
- नागालैंड की रुसोमा गांव में रुसोमा संतरा महोत्सव 2026 का पांचवा संस्करण आयोजित हुआ।
- रुसोमा की प्रचुरता विषय पर आधारित यह दो दिवसीय उत्सव ग्राम कल्याण को बढ़ावा देने ग्रामीण उद्यमशीलता को मजबूत करने और स्थानीय संतरा उत्पादकों के निरंतर प्रयासों को मान्यता देने के उद्देश्य से मनाया जाता है
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 05.02.2026
पेन्यार नदी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायधीकरण गठन का निर्देश दिया
- विवाद का कारण – कर्नाटक द्वारा पेन्नयार नदी और उसकी सहायक नदी मारकंडेय पर चेक डैम और डायवर्जेंन संरचनाओं का निर्माण किया है, इस पर तमिलनाडु ने आपत्ति जताई है।
- संवैधानिक प्रावधान- यह निर्देश भारतीय संविधान के अनुच्छेद 362 और अंतरराज्य नदी जल विवाद अधिनियम 1956 के अंतर्गत वैधानिक तंत्र को लागू करने के लिए दिया गया है।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
Conclusion:
दोस्तों ‘06 February 2026 Current Affairs in Hindi’ यह दर्शाता है, कि भारत प्रशासन, विज्ञान, रक्षा और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मणिपुर में नई सरकार का गठन, वैज्ञानिकों को मिल रहा वैश्विक सम्मान और बजट की नई पहलें देश के विकास की दिशा को स्पष्ट करती हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इन सभी तथ्यों को नियमित रूप से रिवाइज करना चाहिए।
FAQ – 06 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. मणिपुर के नए मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर – यमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वे एन. बीरेन सिंह के स्थान पर राज्य की कमान संभालेंगे।
Q2. क्रेफोर्ड पुरस्कार 2026 किसे और क्यों दिया गया है?
उत्तर – यह पुरस्कार वैज्ञानिक वीरभद्रन रामनाथन को दिया गया है। उन्हें जलवायु परिवर्तन और ग्रीनहाउस गैसों पर शोध के लिए सम्मानित किया गया।
Q3. ऑरेंज इकॉनमी क्या है?
ऑरेंज इकॉनमी रचनात्मक और बौद्धिक संपदा आधारित उद्योगों से जुड़ी होती है। इसमें गेमिंग, एनीमेशन, संगीत और डिजिटल कंटेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
