05 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, UPPSC, SSC, बैंक, रेलवे आदि की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 05 मार्च 2026 की प्रमुख घटनाएँ बेहद महत्वपूर्ण हैं। आज के करेंट अफेयर्स “05 March 2026 Current Affairs in Hindi” में खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण और राजनीति से जुड़ी कई अहम समसामयिक घटनाए शामिल हैं। 

05 March 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद – 05 March 2026 Current Affairs in Hindi

ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर- अली रेजा अराफी

  • ईरान में राजनीतिक परिवर्तन के तहत अली रेजा अराफी को नया अंतरिम सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है।
  • पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामनेई का 28 फरवरी 2026 को निधन हो गया था।
  • ईरान की राजधानी तेहरान है और यहाँ की मुद्रा रियाल है।

ईरान देश की छोटी झलक : 

  • ईरान पश्चिमी एशिया में स्थित देश है। 
  • इसे प्राचीन काल में फारस के नाम से जाना जाता था। 
  • महाद्वीप – एशिया
  • राजधानी – तेहरान
  • मुद्रा – रियाल
  • आधिकारिक भाषा  – फारसी 
  • राष्ट्रपति – मसूद पेजेजेशकीयन  
  • भारत और ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह द्वारा एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कड़ी है, जो भारत को अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंच प्रदान करता है। 
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

भारत–कनाडा यूरेनियम आपूर्ति समझौता

  • भारत और कनाडा के बीच 2.6 बिलियन डॉलर का यूरेनियम आपूर्ति समझौता हुआ है।
  • यह समझौता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कारने के बीच संपन्न हुआ।
  • कनाडा की कंपनी Cameco वर्ष 2027 से 2035 तक भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगी।

कनाडा भारत को कितना यूरेनियम आपूर्ति करेगा ?

  • नव भारत टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार, पिछले लगभग दस महीनों में भारत और कनाडा के संबंधों में आए बड़े बदलाव का असर सोमवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में स्पष्ट दिखाई दिया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का स्वागत किया।
  • इस मुलाकात के दौरान कई अहम फैसले और समझौते सामने आए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण समझौता भारत को 22 मिलियन पाउंड, यानी करीब 9.9 मिलियन किलोग्राम, यूरेनियम की आपूर्ति से जुड़ा है, जिसे एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

खेलकूद – 05 March 2026 Current Affairs in Hindi

भारत को मिला 93वां शतरंज ग्रैंडमास्टर – आरव डेंगला

भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी आरव डेंगला देश के 93वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने बोस्निया और हर्जेगोविना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीसरा GM नॉर्म हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की।

हाल के अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर्स : 

  • आर्यन वैष्णव (92वें)  ग्रैन्डमास्टर 
  • वी.एस. राहुल (91वें) ग्रैन्डमास्टर
  • इलमपारथी ए आर 90वें ग्रैन्डमास्टर 

भारत की महिला ग्रैंडमास्टर्स में शामिल हैं:

  • कोनेरू हम्पी
  • हरिका द्रोणावल्ली
  • वैशाली रमेश बाबू
  • दिव्या देशमुख

यह उपलब्धि भारत की शतरंज में बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाती है।

योजना – 05 March 2026 Current Affairs in Hindi

दिल्ली में महिला केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में ‘सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम के अंतर्गत चार नई योजनाओं की शुरुआत की।

मुख्य योजनाएँ:

  • मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना
  • दिल्ली लखपति बिटिया योजना
  • मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना
  • पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड

इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।

आप इसे भी पढ़ें : 04 March 2026 Current Affairs in Hindi

11वां रायसीना संवाद 2026

  • नई दिल्ली में 5 से 7 मार्च 2026 तक 11वें रायसीना संवाद का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस वर्ष के मुख्य अतिथि हैं,  फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब।
  • रायसीना संवाद वैश्विक भू-राजनीति और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा का प्रमुख मंच है। 
  • थीम -:  “संस्कार, अभिकथन, समायोजन और उन्नति” रखी गई है।
  • इस वर्ष  रायसीना साइंस डिप्लोमेसी इनिशिएटिव भी शामिल किया जाएगा। 

विश्व वन्यजीव दिवस 2026 (World Wildlife Day)

  • 3 मार्च 2026 को विश्व स्तर पर विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया। यह दिवस जंगली जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है।
  • इस वर्ष की थीम-  “Medicinal and Aromatic Plants: Conserving Health, Heritage and Livelihood” रखी गई, जिसका उद्देश्य औषधीय और सुगंधित पौधों के संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना है।
  • यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था और जैव विविधता संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इसकी थीम और तिथि अक्सर पूछी जाती है।

वाराणसी का ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • वाराणसी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मात्र 1 घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर शहर ने नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
  • इस उपलब्धि को Guinness World Records में दर्ज किया गया।
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड चीन के नाम था, जहाँ 1.53 लाख पौधे लगाए गए थे। यह प्रयास पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

भारत का पहला एआई-आधारित दिव्यांग सहायक पोर्टल

महाराष्ट्र सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए देश का पहला A Iएआई-आधारित इंटीग्रेटेड दिव्यांग सहायक पोर्टल लॉन्च किया है।

इस पोर्टल की प्रमुख विशेषताएँ :

  • कागजी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी। 
  • ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होगी। 
  • AI एआई आधारित शिकायत निवारण प्रणाली मिलेगा। 
  • विभिन्न सरकारी योजनाओं की एकीकृत जानकारी उपलब्ध होगी। 
  • यह पहल डिजिटल गवर्नेंस और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एलिसा हिली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

  • एलिसा हिली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  • उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच होबार्ट में भारत के खिलाफ खेला, जिसमें 158 रनों की शानदार पारी खेली।
  • वह अपने विदाई मैच में शतक लगाने वाली दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। उनका करियर महिला क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।
  • ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ एलिसा हीली ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ले ली है। 

आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ‘स्म्यू’ बत्तख

  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में सातवीं जल पक्षी गणना के दौरान ‘Smew’ नामक दुर्लभ गोताखोर बत्तख को पहली बार देखा गया।
  • यह प्रजाति सामान्यतः उत्तरी यूरोप और यूरेशिया में पाई जाती है।
  • इसे International Union for Conservation of Nature (IUCN) की रेड लिस्ट में ‘Least Concern’ श्रेणी में रखा गया है।
  • यह खोज भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण है।

‘स्म्यू’ बत्तख : 

स्म्यू एक आकर्षक गोताखोर बत्तख है। नर पक्षी का शरीर सफेद रंग का होता है, जिस पर काले रंग का मुखौटा जैसा निशान होता है, जबकि मादा का रंग धब्बेदार भूरा होता है। 

भारत में यह प्रजाति बहुत कम दिखाई देती है और सामान्यतः उत्तरी तथा मध्य भारत की आर्द्रभूमियों, जैसे उत्तर प्रदेश के हैदरपुर क्षेत्र, में कभी-कभार देखी जाती है।

पक्षीविज्ञानी और वन्यजीव अधिकारियों के तथ्य : 

  • पक्षी विज्ञानी निलुत्पाल महंत, जो 4 से 11 जनवरी तक हुई जलपक्षी गणना में शामिल थे, ने कहा कि स्म्यू (मर्गेलस एल्बेलस) भारत की आर्द्रभूमियों की स्थिति का महत्वपूर्ण संकेतक है।
  •  हालांकि, इसकी प्रवासी प्रकृति यह भी दर्शाती है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इसके आवास क्षेत्र में बदलाव हो रहा है, जिससे इसके ठहराव स्थलों की सुरक्षा और भी जरूरी हो गई है। साथ ही, शिकार और तेल प्रदूषण जैसी चुनौतियाँ भी इसके अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं।

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को वैश्विक सम्मान

  • मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को लगातार दूसरे वर्ष ‘Best Airport at Arrivals Globally’ पुरस्कार मिला है।
  • यह सम्मान Airports Council International World (ACI World) द्वारा वर्ष 2025 के एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी अवार्ड के अंतर्गत प्रदान किया गया।
  • यह उपलब्धि भारतीय हवाई अड्डों की बेहतर सेवा गुणवत्ता और अंतरराष्ट्रीय मानकों को दर्शाती है।

महोत्सव – 05 March 2026 Current Affairs in Hindi

होला मोहल्ला उत्सव -2026 

  • होला मोहल्ला सिखों का एक प्रमुख तीन दिवसीय मार्शल आर्ट उत्सव है, जो होली के एक दिन बाद (चैत्र महीने की शुरुवात) आनंदनपुर साहिब पंजाब में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। 
  • 1701 में शुरू गोविंद सिंह जी द्वारा शुरू किया गया यह त्योहार वीरता और बहादुरी का प्रतीक है। 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 04.03.2026

Conclusion : 

दोस्तों “05 March 2026 Current Affairs in Hindi” की समसामयिक प्रमुख घटनाएँ पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नवाचार, खेल उपलब्धि और बुनियादी ढांचे में भारत की प्रगति को दर्शाती हैं। विश्व वन्यजीव दिवस की थीम, वाराणसी का रिकॉर्ड, एआई-आधारित पोर्टल और काजीरंगा में दुर्लभ पक्षी की उपस्थिति जैसे विषय UPSC, SSC, बैंकिंग और राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।नियमित रूप से ऐसे करेंट अफेयर्स का अध्ययन आपकी सफलता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 05 March 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. विश्व वन्यजीव दिवस 2026 कब और किस थीम के साथ मनाया गया?

उत्तर –  3 मार्च 2026 को मनाया गया। इसकी थीम “Medicinal and Aromatic Plants: Conserving Health, Heritage and Livelihood” थी।

Q2. वाराणसी ने कौन सा विश्व रिकॉर्ड बनाया?

उत्तर – वाराणसी ने 1 घंटे में 2,51,446 पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि को Guinness World Records ने मान्यता दी।

Q3. एआई आधारित दिव्यांग सहायक पोर्टल किस राज्य ने लॉन्च किया?

उत्तर –  महाराष्ट्र सरकार ने इसे लॉन्च किया। यह पोर्टल दिव्यांगजनों को बिना कागजी प्रक्रिया के ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है।

Q4. एलिसा हिली किस देश की खिलाड़ी हैं और उन्होंने कहाँ विदाई मैच खेला?

उत्तर –  एलिसा हिली ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपना अंतिम वनडे होबार्ट में खेला।

Q5. ‘स्म्यू’ बत्तख कहाँ देखी गई और इसकी IUCN स्थिति क्या है?

उत्तर – यह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में देखी गई। IUCN ने इसे ‘Least Concern’ श्रेणी में रखा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top