05 January 2026 Current Affairs in Hindi

परम प्रिय दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों ‘05 January 2026 Current Affairs in Hindi के अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, खेल, विज्ञान और सरकारी योजनाओं से जुड़े घटनाक्रम। यह लेख विशेष रूप से UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, राज्य स्तरीय परीक्षाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है। आसान भाषा और परीक्षा-उपयोगी तथ्यों के साथ यह  Current Affairs का लेख आपकी तैयारी को और मज़बूत करेगा।

05 January 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अन्तराष्ट्रिय करेंट अफेयर्स – 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

बुल्गारिया ने अपनाई यूरो मुद्रा

  • 1 जनवरी 2026 से बुल्गारिया ने आधिकारिक रूप से यूरो मुद्रा अपना ली है।
  • इसके साथ बुल्गारिया यूरो अपनाने वाला 21वां देश बन गया।
  • बुल्गारिया 2007 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ । 

अतिरिक्त तथ्य:

  • अब बुल्गारिया में लेव और यूरो दोनों मुद्राएँ मान्य होंगी।
  • इससे पहले 2023 में क्रोएशिया 20वां देश बना था। 

गिनी देश के नए राष्ट्रपति – ममाडी डौमबौया 

  • गिनी में 2021 के सैन्य तख्ता पलट के बाद से देश का नेतृत्व कर रहे सैन्य नेता ममाडी डौमबौया ने राष्ट्रपति चुनाव जीता। 
  • ममाडी डौमबौया को 86.72 % वोट प्राप्त हुए। 
  • गिने के नए संविधान के तहत 7 वर्ष का कार्यकाल होगा। 

गिनी देश के बारे में : 

  • गिनी (गिनी गणराज्य) पश्चिमी अफ्रीका का एक तटीय देश है। 
  • राजधानी – कोनाक्री 
  • मुद्रा – गिनीयन फ्रैंक 
Join WhatsApp Group  Click Here
Join WhatsApp Group  Click Here

मधुमक्खी (मेलिपोनिनी जनजाति) डंक रहित – कानूनी अधिकार 

पेरू के दो नगर पालिकाओं सैटिपो एवं नौटा ने अमेजन की डंक रहित मधुमक्खियों मेलीपोनिनी जनजाति को कानूनी अधिकार देने वाला अध्यादेश पारित किया। 

  • यह दुनिया की पहली ऐसी कीट है, जिसे यह दर्जा मिला है। 
  • इस कदम का उद्देश्य उन्हे वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन एवं आवास के नुकसान से बचना है । 

पेरू देश के बारे में:

  • पेरू दक्षिणी अमेरिका का देश है। 
  • राजधानी – लीमा 
  • मुद्रा – न्यूवो सोल 

52वां G7 शिखर सम्मेलन 2026 – फ्रांस 

  • 52वें G7 शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी फ्रांस करेगा।
  • आयोजन स्थल: एवियन लेस बैंस के रिसॉर्ट शहर में।
  • तिथि: 14 से 16 जून 2026

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • मेजबान: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोंन
  • 2025 का G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून 2025 को कनाडा में हुआ था।
  • प्रथम G7 शिखर सम्मेलन – फ्रांस के रैम्बोइलेट में 1975 में हुआ।

स्टील एवं एल्यूमिनियम पर दुनिया का पहला कार्बन टॅक्स – यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ  ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा वैश्विक कदम उठाया गया है।

  • यूरोपीय संघ (EU) ने 1 जनवरी 2026 से दुनिया का पहला कार्बन टैक्स लागू किया।

मुख्य उद्देश्य : 

  • कार्बन उत्सर्जन को कम करना
  • ग्रीन और स्वच्छ उत्पादन को बढ़ावा देना। 
  • प्रदूषण फैलाने वाले उत्पादों पर नियंत्रण । 
  • इसका आधिकारिक नाम है, Carbon Border Adjustment Mechanism (CBAM)

आप इसे भी पढ़ें : 04 January 2026 Weekly Current Affairs

रक्षा क्षेत्र – 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

भारतीय वायुसेना के नए  उप प्रमुख (Vice Chief of Air Staff)एयर मार्शल नागेश कपूर

  • एयर मार्शल नागेश कपूर को भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख (Vice Chief of Air Staff) नियुक्त किया गया है।
  • उन्होंने एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी का स्थान लिया है।

भारतीय वायुसेना के बारे में : 

  • भारतीय वायुसेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • वर्तमान वायुसेना प्रमुख: एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह
  • मोटों – नभ: स्पृश्र दीप्तम

महोत्सव – 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

तमिलनाडु का जलीकट्टू महोत्सव –  2026

तमिलनाडु में पारंपरिक खेलों और संस्कृति से जुड़ा जलीकट्टू महोत्सव 2026 आयोजित किया गया।

  • आयोजन स्थल: गाँव – थाचन कुरिची गांव 
  • जिला – पुडुकोट्टई 
  • यह उत्सव पोंगल पर्व से जुड़ा होता है।
  • इसमें सांडों को नियंत्रित करने का पारंपरिक खेल खेला जाता है।

अन्य प्रमुख तथ्य : 

  • इसी समय तमिलनाडु में थाई पुसम त्योहार भी मनाया जाता है।
  • यह खेल राज्य की सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा है।

8वां वेतन आयोग गठित करने वाला पहला राज्य – असम 

सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

  • असम भारत का पहला राज्य बन गया है, जिसने 8वें राज्य वेतन आयोग के गठन की घोषणा की।
  • आयोग के अध्यक्ष: पूर्व मुख्य सचिव सुभाष दास

क्यों महत्वपूर्ण है?

  • वेतन आयोग कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन में सुधार करता है।
  • 7वें वेतन आयोग की अवधि 1 जनवरी 2026 को समाप्ति हो गई है। 

भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

भारतीय रेलवे में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।

  • भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
  • रूट: गुवाहाटी (असम) – हावड़ा (पश्चिम बंगाल)
  • इस ट्रेन की डिज़ाइन स्पीड 180 किमी/घंटा है।

खास बात:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी के मध्य में इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।
  • यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिज़ाइन की गई है।

बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व – कैमूर वन्यजीव अभयारण्य

वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बिहार सरकार का बड़ा फैसला—

  • कैमूर वन्यजीव अभयारण्य को बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व बनाया गया।

जानकारी के लिए:

  • पहला टाइगर रिजर्व: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (पश्चिमी चंपारण) जसमें बाघों की संख्या 54 हो गई है। क्योंकि इसमें कुल 45 बाग रह सकते है।
  • बाघों की बढ़ती संख्या के कारण कैमूर को नए टाइगर रिजर्व बनाया जा रहा है। 

इफ्को साहित्य सम्मान 2025 – मैत्रेयी पुष्पा 

मैत्रेयी पुष्पा को इफ्को साहित्य सम्मान 2025 दिया गया।

  • उन्हें यह सम्मान ग्रामीण और सामाजिक विषयों पर लेखन के लिए मिला।

अन्य पुरस्कार:

इफ्को युवा साहित्य सम्मान 2025अंकित जैन

  • इफ्को युवा साहित्य सम्मान 2025 लेखिका अंकिता जैन को मिला। 
  • उनकी इस कृति ‘ओ रे किसान’ के लिए मिला। 

स्रोत – पीआईबी 

सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन – वाराणसी 

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 4 जनवरी को वाराणसी के ‘डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में 72वें नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का वर्चुअली उद्घाटन किया।
  • यह टूर्नामेंट 4 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक खेला जाएगा। 
  • इस टूर्नामेंट में पूरे देश खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 
  • इस टूर्नामेंट में 30 मेंस एवं 28 वूमेनस टीमें प्रतिभाग करेगी। 
  • देश भर के लगभग 1044 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिसमें 540 पुरुष, और 504 महिला खिलाड़ी होगी। 

वालीवाल खेल के बारे में : 

उद्देश्य – नेट के ऊपर से गेंद को विरोधी कोर्ट में ऐसी तरह से मारना कि वे उसे लौटाने से पहले जमीन पर गिर जाए।

टीमें – आमतौर पर खेल में दो टीमें होती हैं—इनडोर में प्रत्येक टीम में 6 खिलाड़ी और बीच वॉलीबॉल में 2 खिलाड़ी।72वां 

इसका इतिहास – 1895 में YMCA में विलियम जी. मॉर्गन ने बास्केटबॉल के हल्के विकल्प के रूप में इस खेल की शुरुआत की, जिसे उस समय “मिंटोनेट” कहा गया।

नामकरण – बाद में इसे “वॉलीबॉल” कहा जाने लगा, क्योंकि इसमें गेंद को नेट के ऊपर हवा में उछालकर खेला जाता है।

ओलंपिक में दर्जा – 1964 के टोक्यो ओलंपिक से वॉलीबॉल को आधिकारिक ओलंपिक खेल का दर्जा मिला।

आप इसे भी पढ़ें : 03 January 2026 Current Affairs in Hindi

कृषि क्षेत्र – 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

ICAR द्वारा विकसित 25 फसलों की 184 नई किस्में देश को समर्पित 

  • केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’
  •  (Indian Council of Agricultural Research -ICAR ) द्वारा विकसित 25 फसलों के 184 नई किस्में देश को समर्पित किया। 
  • श्री शिव राज सिंह चौहान ने कहा की भारत बनेगा ‘विश्व का फूड बास्केट’
  • राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा 33.26 करोड़ रु. के लाभांश का चेक केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को भेंट किया। 

इस कार्यक्रम में 

  • अनाज फसल की 122 किस्में, ( धान की 60 और मक्का की 50)
  • दलहन की 6 नई किस्में ( अरहर, मूंग, उड़द)
  • तिलहन की 13 किस्में (सरसों, कुसुम, तिल, मूंगफली, गोभी सरसों और अरंडी)
  • चारा फसल की 11 नई किस्में। 
  • गन्ना की 6 नई किस्में 
  • कपास फसल की 24 किस्म जिसमें (बीटी कपास की 22 नई किस्में शामिल है।  

ICAR के बारे में – 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (Indian Council of Agricultural Research -ICAR) ,भारत की सबसे बड़ी राष्ट्रीय कृषि प्रणालियों में से एक है, और कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन और पशु विज्ञान में अनुसंधान के लिए जिम्मेदार है। 

स्थापना – 16 जुलाई 1929 

मुख्यालय – नई दिल्ली 

आयुष निर्यात संवर्द्धन परिषद ने नई दिल्ली में चौथी स्थापना वर्षगांठ मनाई

समय – 04 जनवरी 2026 

स्थान – नई दिल्ली 

  • आयुष निर्यात संवर्द्धन परिषद (आयुषएक्सिल) ने 04 जनवरी को नई दिल्ली में पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों और वेलनेस उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों के तहत अपनी चौथी स्थापना वर्षगांठ मनाई।
  • यह वर्षगांठ आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की परिकल्पना के अनुरूप, वैश्विक आयुष एवं वेलनेस क्षेत्र में भारत की सशक्त विजन का नेतृत्व भूमिका को रेखांकित करती है।

दो दिवसीय एडीए राष्ट्रीय संगोष्‍ठी ‘एयरोनॉटिक्स  2047’ –  बेंगलुरु 

  • 04 जनवरी 2026 को बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (सीएबीएस) में एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘एयरोनॉटिक्स  2047’ का शुभारंभ हुआ। 
  • संगोष्ठी का उद्घाटन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने किया।

एयरोनॉटिक्स-2047 का मुख्य उद्देश्य – 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

  • आधुनिक एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों के विभिन्न पहलुओं का पता लगाना है। 
  • इसमें अगली पीढ़ी के विमानों के निर्माण एवं असेंबली, डिजिटल विनिर्माण तकनीकें, आधुनिक लड़ाकू विमानों के लिए वायुगतिकी और प्रणोदन प्रणालियाँ, उड़ान परीक्षण की उन्नत विधियाँ, डिजिटल ट्विन तकनीक, प्रमाणन से जुड़ी चुनौतियाँ, उड़ान नियंत्रण प्रणालियाँ व एवियोनिक्स, लड़ाकू विमानों के रखरखाव की जटिलताएँ, विमान डिजाइन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग तथा एक्चुएटर्स के लिए उच्च-सटीकता विनिर्माण जैसे विषय सम्मिलित हैं।

क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 की मेजबानी – राजस्थान 

  • राजस्थान 6 जनवरी 2026 को क्षेत्रीय एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन करेगा।
  • इस आयोजन में यह समझने पर जोर होगा, कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता कैसे शासन को सशक्त बनाने, आर्थिक प्रगति, नवाचार और समावेशी विकास को बढ़ावा दे सकती है।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs Quiz 04.01.2026

अन्य प्रमुख करेंट अफेयर्स : 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के जमशेदपुर (पूर्वी सिंह भूमि जिला)के बाहरी इलाके करंडीह स्थित डिशों जहेरथान में संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में प्रतिभाग किया। 

ओल चिकी लिपि का आविष्कार पंडित रघुनाथ मुर्मू द्वारा 1925 में किया गया था। वर्ष 2025 इस ऐतिहासिक उपलब्धि का 100 वां(शताब्दी) वर्ष है। 

Download 15 MCQ PDF Click Here

Conclusion – 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों उम्मीद है, कि 04 January 2026 Current Affairs in Hindi से जुड़ी यह जानकारी आपकी Daily  Current Affairs की तैयारी में सहायक रही होगी। नियमित रूप से ऐसे Daily  Current Affairs  पढ़ने से न केवल आपका सामान्य ज्ञान बढ़ता है, बल्कि परीक्षा में आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। अगर आप सभी महत्वपूर्ण अपडेट एक ही जगह, सरल और भरोसेमंद रूप में चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें और  Daily  Current Affairs पढ़ते रहें।

FAQ – 05 January 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख कौन बने हैं?

उत्तर: भारतीय वायुसेना के नए उप प्रमुख मार्शल नागेश कपूर।

Q2. 8वां वेतन आयोग गठित करने वाला पहला राज्य कौन सा है?

उत्तर: असम 8वां वेतन आयोग गठित करने वाला पहला राज्य बना।

Q3. यूरो मुद्रा अपनाने वाला 21वां देश कौन है?

 उत्तर: बुल्गारिया यूरो मुद्रा अपनाने वाला 21 वां देश बना।

Q4. दुनिया का पहला कार्बन टैक्स किसने लागू किया है?

उत्तर: यूरोपीय संघ (European Union) ने  दुनिया का पहला कार्बन टैक्स लागू किया।

Q5. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किन शहरों के बीच चलेगी?

उत्तर: भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और हावड़ा शहरों के बीच चलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top