04 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों अगर आप UPSC, SSC, Banking, Railway, State PCS या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 04 March 2026 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज के इस लेख में हम अंतरराष्ट्रीय राजनीति, तकनीक, खेल, पर्यावरण, राज्यों के बदलाव और महत्वपूर्ण नियुक्तियों से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं को आसान भाषा में समझेंगे।

04 March 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 04 March 2026 Current Affairs in Hindi

दुनिया का सबसे बड़ा दूरसंचार सम्मेलन – मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026  

स्पेन के बार्सिलोना में  मार्च – 2026 में दूरसंचार क्षेत्र का विश्व का सबसे बड़ा सम्मेलन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 (Mobile World Congress 2026) आयोजित किया गया।

आयोजन स्थल : 

यह सम्मेलन स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित हुआ, जहाँ दुनियाभर की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियाँ और नीति-निर्माता एकत्रित हुए।

भारत का प्रतिनिधित्व : 

भारत की ओर से केंद्रीय संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia ने सम्मेलन में भाग लिया और भारत की डिजिटल प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।

इंडिया पवेलियन

सम्मेलन के दौरान ‘भारत पवेलियन’ का उद्घाटन किया गया, जिसमें भारतीय स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों के नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। इससे भारत की उभरती डिजिटल क्षमता को वैश्विक पहचान मिली।

मुख्य चर्चा के विषय

इस वर्ष सम्मेलन में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई, वे हैं:

  • AI संचालित स्मार्टफोन। 
  • स्वायत्त नेटवर्क (Autonomous Networks)। 
  • भविष्य की 6G तकनीक। 
  • डिजिटल कनेक्टिविटी और साइबर सुरक्षा। 

थीम : 

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 की थीम- “द आईक्यू एरा (The IQ Era)” रखी गई थी, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।

यूएई का AI संचालित सोवरन फाइनेंशियल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के केंद्रीय बैंक ने विश्व की पहली AI आधारित संप्रभु वित्तीय क्लाउड सेवा अवसरचना (Sovereign Financial Cloud Infrastructure) लॉन्च की है। यह पहल वैश्विक वित्तीय प्रणाली में तकनीकी नवाचार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

विश्व में पहली पहल

  • यह दुनिया का पहला Sovereign Financial Cloud Infrastructure है।
  • इसे विशेष रूप से राष्ट्रीय वित्तीय डेटा की सुरक्षा और नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
  • इसका संचालन यूएई के केंद्रीय बैंक के नियामकीय ढांचे के तहत किया जाएगा।
  • यह कदम यूएई को डिजिटल बैंकिंग और फिनटेक नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी देशों की श्रेणी में स्थापित करता है।

AI आधारित तकनीक की विशेषताएँ

यह संपूर्ण ढांचा उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर आधारित है, जिससे:

  • रीयल-टाइम डेटा विश्लेषण संभव होगा। 
  • जोखिम प्रबंधन (Risk Management) अधिक सटीक बनेगा। 
  • स्वचालित निर्णय प्रणाली (Automated Decision Systems) विकसित होंगी। 
  • धोखाधड़ी (Fraud Detection) की पहचान तेज होगी। 
  • AI के एकीकरण से वित्तीय संस्थानों को स्मार्ट और डेटा-आधारित संचालन में सहायता मिलेगी।

मुख्य उद्देश्य और लाभ

साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाना

  • उन्नत AI एल्गोरिदम साइबर खतरों की शीघ्र पहचान करेंगे।
  • वित्तीय डेटा और डिजिटल लेनदेन को उच्च स्तर की सुरक्षा मिलेगी।
  • संभावित हमलों को पहले से रोकने की क्षमता विकसित होगी।

बैंकिंग संचालन में दक्षता

  • बैंकिंग कार्यों की गति में वृद्धि होगी। 
  • कागजी प्रक्रिया में कमी आएगी। 
  • डिजिटल ट्रांजैक्शन की विश्वसनीयता में सुधार होगा। 
  • लागत में कमी और सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा। 

डेटा संप्रभुता (Data Sovereignty)

  • वित्तीय डेटा देश के भीतर सुरक्षित रहेगा।
  • राष्ट्रीय नियामक नियंत्रण मजबूत होगा।

यूएई के लिए महत्व

यह पहल यूएई के वित्तीय क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, तकनीकी रूप से उन्नत, वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप, भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए तैयार रहेगा। 

Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 04 March 2026 Current Affairs in Hindi

विज्ञान और तकनीक

भारत की पहली सेमीकंडक्टर असेंबली यूनिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुजरात के सानंद में भारत की पहली सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग और पैकेजिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया।

यह परियोजना Micron Technology इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित की जा रही है।

मुख्य बिंदु:

  • कुल लागत -: ₹2,516 करोड़
  • DRAM और NAND जैसे एडवांस मेमोरी उत्पादों का निर्माण करना। 
  • भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम। 
  • यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ और डिजिटल भारत अभियान को मजबूती देगी।

आप इसे भी पढ़ें : 03 March 2026 Current Affairs in Hindi

खेलकूद – 04 March 2026 Current Affairs in Hindi

रणजी ट्रॉफी 2025-26 – जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक प्रदर्शन

भारत की प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2025-26 का खिताब जम्मू-कश्मीर ने अपने नाम किया।

  • उपविजेता-:  कर्नाटक
  • फाइनल मैच स्थान -:  डीआर बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम हुबली। 
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज -:  आकिब नबी जम्मू कश्मीर(60 विकेट)। 
  • यह जीत जम्मू-कश्मीर के लिए खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

पर्यावरण – 04 March 2026 Current Affairs in Hindi

म्यांमार की Clean Cooking परियोजना को UN की मंजूरी

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (United Nations ने म्यामार (Myanmar) की स्वच्छ खाना पकाने की परियोजना को पेरिस समझौते (Paris Agreement) के अनुच्छेद 6.4 के तहत कार्बन क्रेडिट की मंजूरी दी।

यह परियोजना कुशल चूल्हों का वितरण करती है, जो घरेलू वायु प्रदूषण को कम करती है, तथा वनों की कटाई रोकती हैं। 

यह क्रेडिट दक्षिण कोरिया को हस्तांतरित किए जाएंगे जहां इन्हें कोरिया उत्सर्जन व्यापार प्रणाली (ETS) में उपयोग किया जाएगा। 

पेरिस समझौता 2015 – इसका उद्देश्य वैश्विक तापमान वृद्धि कोदो डिग्री सेल्सियस से काफी नीचे अधिमंता 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करना है। 

इस परियोजना के लाभ:

  • वायु प्रदूषण में कमी लाना 
  • वनों की कटाई पर रोक लगाना। 
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना। 
  • यह निर्णय जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों को मजबूत करता है।

माउंट आबू का नाम बदलकर – आबू राज 

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश के कई प्रसिद्ध शेरों स्थान और जनहित कारी योजनाओं के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है। 
  • राजस्थान की प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज नया नाम रखा गया है। 
  • माउंट आबू के साथ और स्थान के नाम बदले गए हैं। 
  • कामा (डीग/भरतपुर) का नाम बदलकर कामवन कर दिया है। 
  • जहाजपुर (शाहपूरा/भीलवाड़ा) का नाम बदलकर यज्ञपुर  कर दिया गया है।

असम में भूमिहीन परिवारों के लिए ‘मिशन वसुंधरा 3.0’ की शुरुआत

  • असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने मिशन वसुंधरा 3.0 की शुरुआत की है। 
  • इसका प्रमुख उद्देश्य असम के मूल निवासियों और आदिवासी समुदायों को भूमि अधिकार प्रदान करना और भूमि संबंधी सेवाओं को डिजिटल बनाना है। 
  • इस मिशन के अंतर्गत थेमाजी  जिले से राजस्थान पर एक अधिक स्वदेशी भूमिहीन परिवारों को डिजिटल भूमि पट्टे और आवंटन पत्र वितरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi

ब्रह्मपुत्र नदी (राष्ट्रीय जलमार्ग-2) पर तीन नई परियोजनाओं का उद्घाटन

  • केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) (राष्ट्रीय जलमार्ग-2) पर तीन नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। 
  • यह परियोजनाएं राष्ट्रीय जलमार्ग दो पर स्थित है जो ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे चलता है। 
  • इन परियोजनाओं में बोगीबील सीमा शुल्क एवं आव्रजन परिसर, धुबरी सीमा शुल्क एवं परिसर और पुनर्निमित IWAI विरासत भवन शामिल है। 

‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेलंगाना

  • तेलंगाना पुलिस ने संगठित साइबर अपराध नेटवर्क उद्भास्थित करने और वित्तीय धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन प्रारंभ किया है। 
  • इस पहल का नेतृत्व तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो जिला पुलिस इकाइयों और आयुक्त कार्यालय के समन्वय से कर रहा है। 

जगत प्रकाश नड्डा: हिंदी सलाहकार समिति के नए अध्यक्ष

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने अपनी हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस संदर्भ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

प्रमुख नियुक्तियाँ

  • अध्यक्ष: श्री जगत प्रकाश नड्डा(Jagat Prakash Nadda) को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • उपाध्यक्ष: राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

समिति का मुख्य कार्य

हिंदी सलाहकार समिति की प्रमुख जिम्मेदारी मंत्रालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों में हिंदी के प्रगतिशील उपयोग की समीक्षा करना तथा प्रशासनिक कार्यों में राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव देना है।

यह समिति सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।

सदस्यता और कार्यकाल

  • समिति में कुल 6 सांसद शामिल हैं।
  • 4 सदस्यों का नामांकन संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा किया गया है।
  • 2 सदस्यों का नामांकन राजभाषा पर संसदीय समिति द्वारा किया गया है।
  • समिति का कार्यकाल 3 वर्ष निर्धारित किया गया है।
  • यह पुनर्गठन प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के उपयोग को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 03.03.2026

Conclusion :04 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों “04 March 2026 Current Affairs in Hindi” से यह स्पष्ट होता है कि तकनीकी विकास, वैश्विक राजनीति, खेल उपलब्धियाँ और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इन सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ना और नोट्स बनाना अत्यंत आवश्यक है। नियमित अभ्यास और रिवीजन से आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 04 March 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. यूएई ने कौन-सी नई वित्तीय पहल शुरू की है?

उत्तर –  यूएई के केंद्रीय बैंक ने दुनिया का पहला AI आधारित Sovereign Financial Cloud Infrastructure लॉन्च किया है। यह वित्तीय डेटा की सुरक्षा और बैंकिंग दक्षता बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है।

Q2. यह इंफ्रास्ट्रक्चर किस तकनीक पर आधारित है?

उत्तर – यह पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक पर आधारित है। AI रीयल-टाइम डेटा विश्लेषण और साइबर खतरों की पहचान में मदद करता है।

Q3. इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर  मुख्य उद्देश्य वित्तीय डेटा की सुरक्षा बढ़ाना और बैंकिंग संचालन को तेज व अधिक कुशल बनाना है। इससे साइबर सुरक्षा भी मजबूत होगी।

Q4. Sovereign Financial Cloud का क्या लाभ है?

उत्तर – यह राष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय डेटा को सुरक्षित और नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही डिजिटल बैंकिंग सेवाओं को अधिक विश्वसनीय बनाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top