प्रिय दोस्तों नमस्कार ! Weekly Current Affairs के ‘04 January 2026 Weekly Current Affairs’ के अंतर्गत सप्ताह भर की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, विज्ञान, खेल और पर्यावरण से जुड़ी कई बड़ी घटना क्रम को शामिल किया है।जो आपके प्रतियोगी परीक्षा जैसे -यूपीएससी (UPSC), UPPSC, SSC, बैंक आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
- चीन में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग –तियानशान शेंगली सुरंग’
- चीन ने विश्व की सबसे लंबी सुरंग एक्सप्रेसवे सुरंग ‘तियानशान शेंगली सुरंग’ का उद्घाटन किया है।
- कुल लंबाई – 22.13 किलोमीटर
- स्थान: शिनजियांग उड़गुर स्वायत क्षेत्र
स्वीडिश अकादमी की नई स्थायी सचिव – इंग्रीड कार्लबर्ग
- स्वीडिश अकादमी ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था ने नई स्थायी सचिव की घोषणा की है।
- प्रसिद्ध स्वीडिश लेखिका और पत्रकार इंग्रीड कार्लबर्ग इस पद पर आसीन होंगी।।
- उनका कार्यकाल 1 जून 2026 से शुरू होगा।
- वे वर्तमान सचिव मैट्स मालमका का स्थान लेंगी।
ब्रिटेन की Paid Military Gap Year योजना
- ब्रिटेन की सरकार ने युवाओं को अवसर देने के उद्देश्य से सशुल्क Paid Military Gap Year योजना शुरू करने की घोषणा की है।
- यह कार्यक्रम 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के लिए लागू किया जाएगा।
- इसमें सेना, रॉयल नेवी और रॉयल एयरफोर्स दोनों प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
- यह योजना मार्च 2026 से लागू होगी।
- यह घोषणा ब्रिटेन में सत्तारूढ़ लेबर सरकार ने दिसंबर 2025 में की थी।
अनिवार्य सैन्य सेवा – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
- क्रोएशिया ने वर्ष 2025 से अनिवार्य सैन्य सेवा लागू करने का निर्णय लिया है।
- सर्बिया 2026 से यह नियम लागू करेगा।
सोमाली लैंड – एक स्वतंत्र राष्ट्र – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
- इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमाली लैंड गणराज्य को आधिकारिक रूप से स्वतंत्र एवं संप्रभु राज्य के रूप में मान्यता प्रदान की।
- उस संयुक्त घोषणा पर इजराइल एवं सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्रिदरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही ने हस्ताक्षर किए।
- सोमालीलैंड ने 1991 में सोमालिया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी, लेकिन 34 वर्षों तक किसी भी अन्तराष्ट्रिय स्तर पर मान्यता प्राप्त देश ने इसे स्वतंत्र देश नही माना था।
डोनल्ड ट्रंप को इज़राइल शांति पुरस्कार 2026
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा किया है, कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को वर्ष 2026 के इज़राइल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह पुरस्कार पाने वाले प्रथम गैर-इज़राइली सदस्य बने।
- पिछले 80 वर्षों में पहली बार यह सम्मान किसी विदेशी नागरिक को मिला।
- इससे पहले 2025 में उन्हें FIFA शांति पुरस्कार भी मिल चुका है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
सैन्य अभ्यास – जस्टिस मिशन 2025
- चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के ईस्टर्न थियेटर कमांड ने इस अभ्यास का नेतृत्व किया।
- इस अभ्यास के दौरान ताइवान के प्रमुख बंदरगाहों की नकली नाके बंदी की गई।
भारत–ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौता
ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है, कि वह 1 जनवरी 2026 से भारत से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर देगा।
यह कदम भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य हुए आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ECTA) के अंतर्गत लिया गया है, जो 29 दिसंबर 2022 से प्रभावी हुआ था, और अब इसकी तीसरी वर्षगांठ पर लागू किया जा रहा है।
मुख्य निर्णय:
- भारतीय वस्तुओं पर लागू पूरा सीमा शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।
- यह फैसला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए आर्थिक सहयोग समझौते के तहत लिया गया है।
रूस ने ईरान के तीन नए उपग्रह अंतरिक्ष में किया लॉन्च
- रूस ने सोयूज रॉकेट से ईरान के तीन नए उपग्रह (पाया, जफर -2, कौसर) अंतरिक्ष में लॉन्च किए।
- रूस ने सोयूज रॉकेट के माध्यम से ईरान के तीन नए उपग्रहों (पाया, जफर -2, कौसर) को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
- इन्हें रूस के सुदूर पूर्व स्थित वोस्ताचनी कॉस्मोड्रोम से प्रक्षेपित किया गया।
- इसका प्रमुख उद्देश्य – ये उपग्रह कृषि, प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण की निगरानी में मदद करेंगे।
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश
भारत ने आर्थिक क्षेत्र में एक उल्लेखनीय और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
- भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल कर लिया है।
- भारत की नॉमिनल GDP लगभग 4.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है
शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था वाले देश
1. अमेरिका
2.चीन
3.जर्मनी
400 साल पुरानी डाक सेवा को बंद करने वाला पहला देश डेनमार्क
- डेनमार्क दुनिया का पहला देश बना जिसने अपनी पारंपरिक डाक सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया।
- डेनमार्क की सरकारी डाक सेवा Postn Nord ने दिसंबर 2025 में अपनी अंतिम डिलीवरी की।
- डिजिटल कम्युनिकेशन और ई-मेल के कारण डाक सेवाओं की मांग में भारी गिरावट आई।
चीन की हाइपरसोनिक मिसाइल – YJ ‘Eagle Strike-20’
चीनी सेना ने TYPE 055 डिस्टरॉयर से YJ-20 मिसाइल का सफल परीक्षण दिखाता वीडियो जारी किया है।
मुख्य विशेषताएं:
- यह मिसाइल ध्वनि की गति से 5 गुना अधिक तेज।
- इसकी अनुमानित रेंज लगभग 1000 से 1500 किलोमीटर के मध्य है।
- समुद्री युद्ध क्षमता में वृद्धि
रूस द्वारा एक साथ 52 उपग्रहों का प्रक्षेपण
रूस की अंतरिक्ष एजेंसी Roscosmos ने Soyuz-2.1b रॉकेट के जरिए 52 उपग्रह लॉन्च किए।
लॉन्च स्थान – रूस के वोस्तोचन कॉस्मोड्रोम से
रॉकेट – सोयुज – 2.1b (Soyuz-2.1b)
पेलोड – में कुल 52 उपग्रह थे, जिनमें 50 छोटे और 2 AIst-2T उपग्रह शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी – ईरान के तीन रिमोट सेसिंग सैटेलाइट (Paya – ZAFAR – 2)Kowsar – 1.5) भी इस मिशन का हिस्सा था।
मिशन उद्देश्य – पृथ्वी की सतह की 3D इमेजिंग एवं डिजिटल मॉडल बनाना।
बेगम खालिदा जिया का निधन -04 January 2026 Weekly Current Affairs
- बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
- वे दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं।
- वे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष थी
आप इसे भी पढ़ें : 03 January 2026 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का INS वाघशीर भारतीय समुद्री क्षेत्र का दौरा
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे पर स्वदेशी पनडुब्बी INS वाघशीर से भारतीय समुद्री क्षेत्र का दौरा किया।
- वेINS वाघशीर पनडुब्बी में यात्रा करने वाली भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति एवं दूसरी राष्ट्रपति बनीं।
- इससे पहले 2006 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने पनडुब्बी यात्रा की थी।
- INS वाघशीर का निर्माण नेवल ग्रुप, फ्रांस और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, भारत के सहयोग से हुआ है।
नियुक्तियाँ – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
ओडिशा की प्रथम महिला मुख्य सचिव – अनुगर्ग
- नाम: अनु गर्ग
- पद: मुख्य सचिव, ओडिशा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के नए महानिदेशक – राकेश अग्रवाल
वरिष्ठ IPS अधिकारी राकेश अग्रवाल को NIA का निदेशक नियुक्त किया गया।
NIA – National Investigation Agency
स्थापना – 2009
मुख्यालय – नई दिल्ली
लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह – महानिदेशक, BRO
- भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के 29वें डायरेक्टर जनरल के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है।
- उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन का स्थान लिया, जो बीआरओ के 28वें डीजी थे और 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए।
सबसे अमीर भारतीय मूल की प्रोफेशनल मैनेजर
Hurun India Rich List 2025 के अनुसार:
- जयश्री उल्लाल दुनिया की सबसे अमीर भारतीय मूल की प्रोफेशनल मैनेजर बनी हैं।
- जयश्री उल्लाल 2008 से वह ‘Arista Networks’ की अध्यक्ष एवं CEO के रूप में कार्यत हैं।
साप्ताहिक प्रमुख योजनाएं – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
बरापुत्रा ऐतिहासिक ग्राम योजना- ओडिशा
ओडिशा राज्य सरकार ने जल्द ही ‘बरापुत्रा ऐतिहासिक ग्राम योजना’ को अनुमति प्रदान की है।
- प्रमुख उद्देश्य – स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, कवियों का योगदान, साहित्यकारों का योगदान और समाज की विरासत को संरक्षित करना आदि।
- इसका निर्णय दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा लिया गया।
पा पा पगली योजना – गुजरात – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
- यह योजना गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाई जा रही है।
- यह खेल आधारित प्री -स्कूल प्रोग्राम है। इससे बच्चों में सीखने की क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। इसमें जीवन कौशल, संवाद, स्वच्छता एवं दिनचर्या पर बल दिया जाता है।
हिमाचल प्रदेश – Green to Gold योजना – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘ग्रीन टू गोल्ड’ योजना शुरू की है।
- इसका उद्देश्य भांग की खेती को वैध और नियंत्रित करना है।
- इससे किसानों की आय और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 03.01.2026
आयुष्मान भारत योजना में दो नए राज्य शामिल – ओडिशा एवं दिल्ली
ओडिशा – जनवरी 2025 में शामिल हुआ। 34वां राज्य/UT) यहाँ इसे राज्य की गोपाबंधु जन – आरोग्य योजना (GJAY) के साथ एकीकृत किया गया है।
दिल्ली – अप्रैल 2025 में शामिल हुआ 35 वां राज्य/ UT)
पश्चिम बंगाल – अब् भारत का एक मात्र ऐसा राज्य रह गया है। जिसने इस योजना (AB – PMJAY), को पूरी तरह से नहीं अपनाया है।
पर्यावरण साप्ताहिक घटनाक्रम
बाघों की उपस्थिति वाला राज्य – गुजरात
प्रमुख तथ्य : 04 January 2026 Weekly Current Affairs
घोषणा करने वाली संस्था – (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण – National Tiger Conservation Authorit – NTCA)
दाहोध जिले के रतन महल वन्यजीव अभयारण्य में पिछले 10 माह में नर बाघ की लगातार उपस्थिति के कारण आधार बना है।
- भारत में कुल टाइगर रिजर्व की संख्या – 58
- 58 वां टाइगर रिजर्व: माधव टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
- सर्वाधिक बाघों वाला राज्य: मध्य प्रदेश
40वीं एशियाई जलपक्षी जनगणना वर्ष 2026 – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
इस कार्यक्रम 10 और 11 जनवरी को आंध्र प्रदेश स्थित गोदावरी मुहाना क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।
यह सर्वेक्षण कोरिंगा वन्यजीव अभयारण्य सहित आसपास की आद्रभूमियों को सम्मिलित करेगा।
जनगणना का मुख्य उद्देश्य
- आद्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र और जल पक्षियों के संरक्षण से जुड़े विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन करना है,
- विशेष रूप से प्रवासी पक्षियों की निगरानी पर जोर दिया जाएगा।
- इंडियन स्कीमर, ग्रेट नॉट, यूरेशियन कर्ल्यू तथा यूरेशियन ऑयस्टरकैचर जैसी प्रवासी पक्षी प्रजातियों पर विशेष फोकस रखा गया है।
संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (CBD COP 17)
मेजबान देश – आर्मेनिया
स्थान – येरेवन, आर्मेनिया
थीम – Taking Action for Nature ( प्रकृति के लिए कार्यवायी करना)
लोगों – आर्मेनिया की स्थानिक तितली
नई प्रजाति Neelus sikkimensis की खोज
- प्रजाति का नाम: Neelus sikkimensis
- वर्ग: कोलमबोला
- खोज स्थान: सिक्किम
पार्वती – अर्गा पक्षी अभयारण्य (गोंडा) को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के पार्वती – अर्गा पक्षी अभयारण्य (गोंडा) को इको-सेंसिटिव ज़ोन(ESZ) घोषित किया गया।
स्थान – उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में।
प्रमुख उद्देश्य – इसे इको-सेंसिटिव ज़ोन(ESZ) घोषित करने का प्रमुख उद्देश्य जैव विविधता को संरक्षित करना, पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना।
प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (RPREX-2025) का आयोजन – मुंबई
- भारतीय तट रक्षक बल ने मुंबई मे क्षेत्रीय स्तर का प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास आयोजित किया।
- इस अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य समुद्र में तेल प्रदूषण की घटनाओं पर शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए भारत की तत्परता को बढ़ाना था।
दुलहस्ती स्टेज-2 परियोजना:का प्रस्ताव
- जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाद जिले में स्थित 260 मेगावाट की दुलहस्ती स्टेज – II पनबिजली परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय के विशेषज्ञों की मूल्यांकन समिति ने मंजूरी दे दी है।
- यह रन -ऑफ – द – रिवर परियोजना मौजूद दुलहस्ती स्टेज -I (390 मेगावाट) का विस्तार है। जिसमें चिनाब नदी के पनि का कुशल उपयोग किया जाएगा।
- अनुमानित लागत – 3,200 करोड़ रुपया।
बटाद्रवा पुनर्विकास परियोजना उद्घाटन – अमित शाह
स्थान – यह परियोजना असम के नगांव जिले मे स्थित है।
धार्मिक महत्त्व – बटाद्रवा महान वैष्णव संत है ।
समाज सुधारक श्रीमंत शंकर देव की जन्म स्थली है।
उद्देश्य – इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बटाद्रवा थन को एक विश्व स्तरीय सांस्कृतिक एवं अध्यातमिक केंद्र के रूप में विकसित करना।
राजनीति एवं प्रशासन – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
अटल स्मृति न्यास सोसाइटी के नए अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू बने
भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को अटल स्मृति न्यास सोसाइटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति और विचारों को संरक्षित करना।
- वर्तमान में 15वें उपराष्ट्रपति: सी. पी. राधाकृष्णन
विज्ञान एवं तकनीक – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
सुपरकिलोनोवा की खोज – ब्रह्मडीय विस्फोट
- IIT बॉम्बे और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु के शोधकर्ताओं ने सुपरकिलोनोवानामक दुर्लभ ब्रह्मांडीय विस्फोट की संभावित खोज की है।
- इसका महत्त्व भारी तत्वों ( जैसे – सोना, प्लेटिनम एवं यूरेनियम) की संभावित खोज को समझने में मदद मिलेगी
- यह एक अत्यंत शक्तिशाली ब्रह्मांडीय विस्फोट है।
दो नई एयरलाइंस अल हिंद एयरको, फ्लाई एक्सप्रेस को मिली मंज़ूरी
- केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दो नई एयरलाइंस अल हिंद एयरको, फ्लाई एक्सप्रेस को NOC प्रदान की है।
- शंख एयर को पहले ही NOC मिल चुकी है।
- ये एयरलाइंस वर्ष 2026 से संचालन शुरू कर सकती हैं।
बिहार का प्रथम सुपर कंप्यूटर – परम रुद्र
- नाम: परम रुद्र
- स्थान: IIT पटना
- विकसित: C-DAC पुणे
- मिशन: राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन
भारत का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर -04 January 2026 Weekly Current Affairs
- Zoho समर्थित स्टार्टअप VoxelGrids ने भारत का पहला घरेलू MRI स्कैनर तैयार किया।
- यह परियोजना नागपुर के पास चंद्रपूर कैंसर केयर फाउंडेशन में स्थापित की गई है।
- इससे भारत मेडिकल टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनेगा।
NATGRID और NPR का एकीकरण
- भारत सरकार ने NATGRID को NPR (National Population Register) से जोड़ दिया है।
- यह राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया एकत्र करने की क्षमता बढ़ाएगा।
- इस एकीकरण के बाद सुरक्षा एजेंसियों को देश के करीब 119 करोड़ नागरिकों के परिवार-आधारित आंकड़ों तक प्रत्यक्ष पहुंच मिल सकेगी, जिससे खुफिया और निगरानी क्षमताएं अधिक प्रभावी होंगी।
DRDO का 68वां स्थापना दिवस – 01 जनवरी 2026
DRDO 1 जनवरी 2026 को अपना 68वां स्थापना दिवस मनाएगा।
DRDO – Defence Research and Development Organization (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन)
- स्थापना: 1 जनवरी 1958
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- वर्तमान अध्यक्ष: समीर वी. कामत
- पूर्व अध्यक्ष -: डॉ वी आर राव
- ध्येय वाक्य: “बलस्य मूलं विज्ञानम्”(Strength’s Origin is in Science )
पहली बार ‘Itvisma’ जीन थेरेपी
- अबुधाबी का शेख खलीफा मेडिकल सिटी दुनिया का पहला अस्पताल बन गया है, जहां स्पाइनल मसकुलर एट्रोफी के लिए एक बार की जीन थेरेपी ITVISMA प्रदान की जा रही है।
- स्पाइनल मसकुलर एट्रोफी एक आनुवंशिक बीमारी है, जो रीढ़ की हड्डी की नसों को प्रभावित करती है। जिसमें मांसपेशिया कमजोर हो जाती है।
- ITVISMA टीका फार्मा कंपनी नोवाटिस ने तैयार किया है।
ISRO बनाएगा तीसरा लांच पैड
- भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO अब् तीसरे लॉन्च पैड को बनाने की योजना बना रही है।
- यह लॉन्च पैड सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र(आंध्र प्रदेश) में बनेगा।
- इसके पूर्ण होने का लक्ष्य वर्ष 2029 रखा गया है।
- यह नया पैड अग्रिम पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों को समर्थन देगा
Viz AI Patha प्रयोगशालाएं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक के सरकारी स्कूलों में Viz AI Patha प्रयोगशालाओं की शुरुआत की।
उद्देश्य:
- सरकारी स्कूल के छात्रों को AI, कोडिंग, और रोबोटिक्स STEM सिखाना
- डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देना एवं भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रदान करना।
- यह कदम भारत को AI हब बनाने की दिशा में अहम है।
भारत का पहला राष्ट्रीय AI अनुसंधान संस्थान – गुजरात
- इंडियन AI रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (IAIRO) की स्थापना गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में हुई थी।
- यह भारत का पहला संस्थान है जो PPP मॉडल पर काम करता है।।
बजट – आगामी 5 वर्षों के लिए 300 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
पुरस्कार – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025
- बिहार के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है।
इस वर्ष 18 राज्यों के कुल 20 बच्चों को इस वर्ष यह सम्मान मिला।
खेलकूद – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
- विजेता टीम: Alpine SG Pipers
- उपविजेता: त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स
- ग्लोबल चेस लीग 2025 एक फ़्रेनचाईजी आधारित अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता है।
- ग्लोबल चेस लीग 202 फाइनल मुंबई में आयोजित हुआ।
- वर्ष 2025 लीग तीसरा संस्करण था।
क्रिकेट
स्मृति मंधाना T20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने वाली पहली एशियाई महिला खिलाड़ी बन गई है।
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सोनम यशे का विश्व रिकॉर्ड
- भूटान के स्पिनर गेंदबाज सोनम यशे ने म्यामार के विरुद्ध तीसरे T 20 में 7 रन देकर 8 विकेट लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
- वह T20 में एक पारी में 8 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।
महिला T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड – दीप्ति शर्मा
भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने महिला T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।
- दीप्ति शर्मा ने आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगन शत को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) एथलीट कमीशन के अध्यक्ष – पीवी सिंधु
पी.वी. सिंधु को अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी
- भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को BWF Athletes Commission की अध्यक्ष चुना गया है।
- उनका कार्यकाल 2026 से 2029 तक रहेगा।
शतरंज में भारत की सफलता
FIDE World Rapid Chess Championship – 2025
आयोजन स्थल – दोहा (कतर) में आयोजन
- अर्जुन एरिगेसी ने ओपन वर्ग में FIDE वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता है।
- कोनेरू हम्पी ने महिला वर्ग में भी कांस्य पदक जीता है।
- मैग्नस कार्लसन (नार्वे) ने ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एलेक्जेंड्रा गोरियाचकिना (रूस) महल वर्ग की विजेता रही।
जान्हवी कपूर न्यू बैलेंस की ग्लोबल एथलेटिक ब्रांड एंबेसडर
-
अभिनेत्री जान्हवी कपूर को न्यू बैलेंस का पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
- न्यू बैलेंस की स्थापना – 1906 (बोस्टन अमेरिका)
13 वें मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- 2025
- 13वें मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कल दुबई में आयोजित विश्व खेल शिखर सम्मेलन के दौरान की गई।
- इसमें विश्व भर की खेल जगत की मानी-जानी हस्तियाँ शामिल हुई।
- इसका मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से सभी देशों को एक साथ लाना है।
प्रमुख वैश्विक विजेता :
- ग्लोबल लाइफ टाइम आचीवमेंट पुरस्कार – नोवाक जोकोविच (सर्बिया – टेनिस )
- ग्लोबल एथलीट अवार्ड – विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क – बैडमिंटन)
- ग्लोबल स्पोर्ट्स लिडरशिप अवार्ड – नासिर अल खेलाईफी (पेरिस सेंट – जर्मेन PSG के अध्यक्ष)
- ग्लोबल स्पोर्ट्स संगठन – FIF
स्मृति मंधाना विश्व स्तर पर क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली चौथी महिला बनीं
- स्मृति मंधाना इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली दूसरी महिला बन गई है।
- विश्व स्तर पर यह ख्याति पाने वाली चौथी महिला बन गई है।
- भारत और श्रीलंका के मध्य खेले गए चौथे महिला T 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान 28 दिसंबर 2025 को यह उपलब्धि हासिल की है।
- 10 हजार रन बनाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी -1. मिताली राज 2. सूजी बेट्स 3. शार्लोट एडवर्ड्स
FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप – 2025
FIDE World Rapid Chess Championship 2025 में पुरुषों का खिताब
स्वर्ण पदक
पुरुष वर्ग – नार्वे के मैग्नस कार्लसन
महिला वर्ग – चीन की जू वेनजुन ।
कांस्य पदक – भारत के अर्जुन एरिगेसी
यह चैम्पियनशिप दिसंबर 2025 में कतर के दोहा में आयोजित की गई।
II – इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कॉन्फ्रेंस (IORC) – मेजबान भारत
- दूसरी इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कॉन्फ्रेंस (IORC) की मेजबानी भारत करेगा।
- इस सम्मेलन का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्व विद्यालय द्वारा किया जाएगा।
- थीम – शिक्षा, अनुसंधान और शासन – टिकाऊ ओलंपिक (Education, Research and Governance – the Sustainable Olympic Ecosystem)
सांस्कृतिक घटनाक्रम – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
धनु यात्रा उत्सव – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
- आयोजन स्थल: बरगढ़, उड़ीसा
- विशेषता: विश्व का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर (खुला रंग मंच) है।
- विषय: भगवान कृष्ण की लीलाओं एवं मथुरा विजय पर आधारित है।
- साल 2014 में इसे भारत सरकार के संस्कृति विभाग ने राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा दिया।
पुस्तक विमोचन – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
भारतीय संविधान का अनुवादित संस्करण – संथाली भाषा
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली भाषा (ओल चिकी लिपि) में संविधान के अनुवादित संस्करण का विमोचन किया है।
- संविधान का यह संस्करण (ओल चिकी लिपि) में प्रकाशित किया गया है।
नई पुस्तक: My Idea of Nation First : Redefining Unalloyed Nationalism का विमोचन
- पुस्तक का नाम: My Idea of Nation First : Redefining Unalloyed Nationalism
- लेखक: उदय माहुरकर
- विमोचक: नितिन गडकरी
नई पुस्तक मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण का विमोचन
- पुस्तक: मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण
- लेखक: डॉ. सिकंदर कुमार (हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा सांसद )
- विमोचक: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन
- यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल के दौरान आर्थिक क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों पर आधारित है।
रक्षा क्षेत्र करेंट अफेयर्स – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
स्वदेसी निर्मित Tata WhAP 8×8
- स्वदेशी रूप से निर्मित व्हील्ड आर्मड प्लेटफ़ॉर्म WhAP 8×8 वाहन की पहली खेप रॉयल मोरक्कन आर्मी को सौंपी गई है।
- यह भारत का प्रथम विदेशी रक्षा विनिर्माण है।
- WhAP 8×8 का संयुक्त विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( DRDO) एवं टाटा एडवनकेड सिस्टम ने किया है।
- यह भारत में डिजाइन एवं विकसित किया गया है, जो एक आधुनिक बख़्तरबंद सैन्य वाहन है।
K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
- मिसाइल का नाम: K-4 परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल
- रेंज: 3500 किलोमीटर
- परीक्षण: INS अरिघात पनडुब्बी से
- संस्था: DRDO
- परीक्षण स्थान: बंगाल की खाड़ी में विशाखापत्तनम के तट से।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 02.01.2026
साप्ताहिक सम्मेलन – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिवों का सम्मेलन – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
- स्थान – नई दिल्ली
- दिनांक – 27 -28 दिसंबर 2025
- उद्देश्य -भारत के दीर्घकालिक विकास के लिए राज्य-सरकारी सहयोग को बढ़ावा देना।
- सम्मेलन की थीम – विकसित भारत के लिए मानव पूंजी (Human Capital for Viksit Bharat)
उपलब्धि – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
दक्षिण ध्रुव पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला – काम्या कार्तिकेयन
- मुंबई की 18 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन दक्षिण ध्रुव पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला बनी हैं।
- दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिका महाद्वीप पर स्थित है।
Conclusion – 04 January 2026 Weekly Current Affairs
दोस्तों ‘04 January 2026 Weekly Current Affairs’ से स्पष्ट है, कि 29 दिसंबर 2025 से नए वर्ष 04 जनवरी 2026 का यह सप्ताह भारत एवं विश्व के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। नियुक्तियों से लेकर विज्ञान, खेल,अर्थव्यवस्था और पर्यावरण तक हर क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिले है। यह Weekly Current Affairs, SSC, UPSC, UPPSC, Railway एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।
| Download 30 MCQ PDF | Click Here |
FAQ –04 January 2026 Weekly Current Affairs
Q .चीन की तियानशान शेंगली सुरंग का महत्व क्या है?
चीन ने दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेसवे सुरंग तियानशान शेंगली सुरंग का उद्घाटन किया है, जिसकी लंबाई 22.13 किलोमीटर है और यह शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र में स्थित है। यह सुरंग पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा समय को कम करती है और चीन की भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता का प्रतीक है।
Q. भारत ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा कैसे हासिल किया?
भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल किया है, जिसकी नॉमिनल GDP लगभग 4.18 ट्रिलियन डॉलर है। यह उपलब्धि घरेलू मांग, निर्यात वृद्धि, विदेशी निवेश और सरकारी सुधारों तथा डिजिटल पहल के कारण संभव हुई है।
Q. NATGRID और NPR का एकीकरण क्यों महत्वपूर्ण है?
NATGRID (नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड) और NPR (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) का एकीकरण राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करता है। अब सुरक्षा एजेंसियों को 119 करोड़ नागरिकों के परिवार-आधारित डेटा तक सीधी पहुंच मिल जाएगी, जिससे खुफिया और निगरानी क्षमता अधिक प्रभावी होगी।
Q. भारत के हालिया खेल उपलब्धियों में प्रमुख हस्तियाँ कौन हैं?
हाल ही में भारत के खिलाड़ियों ने अद्भुत उपलब्धियाँ हासिल की हैं:
स्मृति मंधाना – अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली चौथी महिला।
सोनम यशे – T20 मैच में 8 विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया।
पी.वी. सिंधु – BWF एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष चुनी गईं (2026–2029)।
Q. भारत ने हाल ही में अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में क्या उपलब्धियाँ हासिल की हैं?
ISRO – 2029 तक सतीश धवन स्पेस सेंटर में तीसरा लॉन्च पैड बनाएगी।
DRDO – K-4 परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण।
भारत का पहला घरेलू MRI स्कैनर VoxelGrids द्वारा विकसित।
WhAP 8×8 बख़्तरबंद वाहन का पहला निर्यात मोरक्को को किया गया।
