दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों 02 जनवरी 2026 के करेंट अफेयर्स ‘02 January 2026 Current Affairs in Hindi’ के अंतर्गत महत्त्वपूर्ण तथ्य विश्व में भारत की चौथी अर्थ व्यवस्था, स्मृति मंधाना का क्रिकेट क्षेत्र में रिकॉर्ड, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन आदि को बहुत बेहतरीन ढंग से समझाया गया है। जो प्रतियोगी परीक्षा UPSC, SSC, बैंक, रेलवे और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी Daily Current Affairs एक ही जगह आपको अध्ययन करने को मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 02 January 2026 Current Affairs in Hindi
400 साल पुरानी डाक सेवा बंद करने वाला पहला देश – डेनमार्क
डिजिटल युग के बढ़ते प्रभाव का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है।
- डेनमार्क दुनिया का पहला देश बना जिसने अपनी पारंपरिक डाक सेवा को पूरी तरह बंद कर दिया।
- डेनमार्क की सरकारी डाक सेवा Postn Nord ने अंतिम डिलीवरी दिसंबर 2025 में की।
- डिजिटल कम्युनिकेशन और ई-मेल के कारण डाक सेवाओं की मांग में भारी गिरावट आई।
सोशल मीडिया से जुड़ा अहम फैसला
- डेनमार्क ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
- यह फैसला बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
अर्थव्यवस्था – 02 January 2026 Current Affairs in Hindi
विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश – भारत
भारत ने आर्थिक मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण और यादगार सफलता दर्ज की है।
- जापान को पछाड़कर भारत ने विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी जगह बना ली है।
- भारत की नॉमिनल GDP लगभग 4.18 ट्रिलियन डॉलर पहुँच गई है।
शीर्ष तीन अर्थव्यवस्था वाले देश
- अमेरिका
- चीन
- जर्मनी
- वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की रियल GDP ग्रोथ रेट 8.2% दर्ज की गई, जो वैश्विक स्तर पर सबसे तेज मानी जा रही है।
आप इसे भी पढ़ें : 01 January 2026 Current affairs in Hindi
महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ – 02 January 2026 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रीय स्तर की नियुक्तियाँ
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के नए महानिदेशक – राकेश अग्रवाल
वरिष्ठ IPS अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक बनाया गया।
NIA – National Investigation Agency
स्थापना – 2009
मुख्यालय – नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय स्तर की नियुक्तियाँ
- खालिद अल-एनानी को UNESCO का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया।
- वे इस पद पर पहुँचने वाले पहले मिस्र के नागरिक हैं।
खेलकूद –02 January 2026 Current Affairs in Hindi
13 वें मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- 2025
- 13वें मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कल दुबई में आयोजित विश्व खेल शिखर सम्मेलन के दौरान की गई।
- इसमें विश्व भर की खेल जगत की मानी-जानी हस्तियाँ शामिल हुई।
- इसका प्रमुख विषय खेल के माध्यम से सभी देश को एक जुट करना।
प्रमुख वैश्विक विजेता :
- ग्लोबल लाइफ टाइम आचीवमेंट पुरस्कार – नोवाक जोकोविच (सर्बिया – टेनिस )
- ग्लोबल एथलीट अवार्ड – विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क – बैडमिंटन)
- ग्लोबल स्पोर्ट्स लिडरशिप अवार्ड – नासिर अल खेलाईफी (पेरिस सेंट – जर्मेन PSG के अध्यक्ष)
- ग्लोबल स्पोर्ट्स संगठन – FIF
स्मृति मंधाना विश्व स्तर पर क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली चौथी महिला बनीं
- स्मृति मंधाना इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली दूसरी महिला बन गई है।
- विश्व स्तर पर यह ख्याति पाने वाली चौथी महिला बन गई है।
- भारत और श्रीलंका के मध्य खेले गए चौथे महिला T 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान 28 दिसंबर 2025 को यह उपलब्धि हासिल की है।
- 10 हजार रन बनाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी –1. मिताली राज 2. सूजी बेट्स 3. शार्लोट एडवर्ड्स
- इस मैच मे भारत ने महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना अब् तक सबसे अधिक स्कोर – 221/2 बनाया।
FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप – 2025
FIDE World Rapid Chess Championship 2025 में पुरुषों का खिताब
पुरुष वर्ग स्वर्ण पदक – नार्वे के मैग्नस कार्लसन
महिला वर्ग स्वर्ण पदक – चीन की जू वेनजुन ।
कांस्य पदक – भारत के अर्जुन एरिगेसी
यह चैम्पियनशिप दिसंबर 2025 में कतर के दोहा में आयोजित की गई।
आप इसे भी पढ़ें : 31 December 2025 Current Affairs in Hindi
II – इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कॉन्फ्रेंस (IORC) – मेजबान भारत
- दूसरी इंटरनेशनल ओलंपिक रिसर्च कॉन्फ्रेंस (IORC) की मेजबानी भारत करेगा।
- इस सम्मेलन का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्व विद्यालय द्वारा किया जाएगा।
- थीम – शिक्षा, अनुसंधान और शासन – टिकाऊ ओलंपिक (Education, Research and Governance – the Sustainable Olympic Ecosystem)
विज्ञान एवं रक्षा क्षेत्र –02 January 2026 Current Affairs in Hindi
ISRO बनाएगा तीसरा लांच पैड
- भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO अब् तीसरे लॉन्च पैड को बनाने की योजना बना रही है।
- यह लॉन्च पैड सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र(आंध्र प्रदेश) में बनेगा।
- इसके पूर्ण होने का लक्ष्य वर्ष 2029 रखा गया है।
- यं नया पैड अग्रिम पीढ़ी के प्रक्षेपण यानों को समर्थन देगा
- यह मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन को सभालेगा एवं भारी पेलोड को अंतरिक्ष में लॉन्च करने का कार्य करेगा।
इसरो (ISRO) के बारे में :
नाम – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation)।
स्थापना – 15 अगस्त, 1969
मुख्यालय – बेंगलुरु (कर्नाटक)
संस्थापक – डॉ. विक्रम साराभाई, जिनको भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है।
प्रमुख उद्देश्य – ग्रहों की खोज, अंतरिक्ष का अनुसंधान, राष्ट्र विकास हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग।
राज्य स्तरीय घटनाक्रम
दुलहस्ती स्टेज-2 परियोजना का प्रस्ताव
- जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाद जिले में स्थित 260 मेगावाट की दुलहस्ती स्टेज – II पनबिजली परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय के विशेषज्ञों की मूल्यांकन समिति ने मंजूरी दे दी है।
- यह रन -ऑफ – द – रिवर परियोजना मौजूद दुलहस्ती स्टेज -I (390 मेगावाट) का विस्तार है। जिसमें चिनाब नदी के पनि का कुशल उपयोग किया जाएगा।
- अनुमानित लागत – 3,200 करोड़ रुपया
निधन – 02 January 2026 Current Affairs in Hindi
बेगम खालिदा जिया का निधन
- बांग्लादेश की पहली एवं पूर्व महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का लम्बी बीमारी के कारण 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वे दो बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं।
- वे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष थी
आप इसे भी पढ़ें : Current Affairs Quiz 01 January 2026
बेगम खालिदा जिया के बारे में :
जन्म – 15 अगस्त 1947
स्थान – दिनाजपुर पूर्वी बंगाल
वे बांग्लादेश की बनने वाली प्रथम महल प्रधानमंत्री थी।
पति – जियाउर रहमान पूर्व राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री कार्यकाल –
प्रथम बार – 1991 से 1996 तक (फरवरी 1996 कुछ सप्ताह के लिए थी)
दूसरी बार – अक्टूबर 2001 से अक्टूबर 2006 तक
निधन – 30 दिसंबर 2025
Conclusion :
दोस्तों आज के करेंट अफेयर्स ‘02 January 2026 Current Affairs in Hindi’ की नियमित पढ़ाई से आपकी परीक्षा तैयारी बेहतरीन होती है। यह लेख UPSC, UPPSC, SSC और बैंक परीक्षाओं के लिए जरूरी 2 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स को तेजी से रिवीजन करने में मदद करती है। नियमित अभ्यास से सफलता के अवसर बढ़ते हैं।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 02 January 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कब बना?
उत्तर: वर्ष 2025-26 के आर्थिक आँकड़ों के अनुसार।
प्रश्न 2: 400 साल पुरानी डाक सेवा बंद करने वाला पहला देश कौन सा है?
उत्तर: डेनमार्क।
प्रश्न 3: UNESCO के नए महानिदेशक कौन बने हैं?
त्तर: खालिद अल-एनानी।
प्रश्न 4: भारत का तीसरा लॉन्च पैड कहाँ बनाया जाएगा?
उत्तर: श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश।
