02 December 2025 Current Affairs in HIndi

हेलो दोस्तों! स्वागत है आपकी अपनी दैनिक 02 December 2025 Current Affairs in HIndi में। आज हम 2 दिसंबर 2025 की 12 सबसे महत्वपूर्ण खबरों पर नजर डालेंगे, जो SSC, Railway, UPSC, BPSC, बिहार परीक्षाओं सहित लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी हैं।
इन खबरों में शामिल हैं—अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में नई नियुक्तियाँ, भारत की वैश्विक उपलब्धियाँ, विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रगति, तथा खेलों में बड़ी नीलामी।

02 December 2025 Current Affairs in HIndi

Table of Contents

02 December 2025 Current Affairs in HIndi

यूनेस्को मुख्यालय में पहली बार डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित

पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में 26 नवंबर को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह पहली बार है जब किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन के मुख्यालय में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित हुई है। प्रतिमा महाराष्ट्र सरकार द्वारा उपहार स्वरूप दी गई।

26 नवंबर 2025 (संविधान दिवस) को पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई।

  • यह पहली बार है जब किसी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के मुख्यालय में उनकी प्रतिमा लगी है।
  • यह प्रतिमा महाराष्ट्र सरकार द्वारा उपहार में दी गई थी।

आप इसे भी पढ़ें : 01 December 2025 Current Affairs in Hindi

इंटरपोल के नए अध्यक्ष चुने गए ल्यूकस फिलिप

फ्रांस के पुलिस कंट्रोलर ल्यूकस फिलिप को मोरक्को के मार्केश में आयोजित 93वीं महासभा में इंटरपोल का नया अध्यक्ष चुना गया।
उनका कार्यकाल 4 वर्ष का होगा। उन्होंने अहमद नासिर अल रईसी का स्थान लिया।

  • फ्रांस के पुलिस कंट्रोलर ल्यूकस फिलिप को इंटरपोल का नया अध्यक्ष चुना गया।
  • चुनाव 93वीं महासभा (मार्केश, मोरक्को) में हुआ।
  • इनका कार्यकाल: 4 वर्ष
  • इन्होंने अहमद नासिर अल रईसी का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल नवंबर 2025 में समाप्त हुआ।

मंगल ग्रह के एक क्रेटर का नाम ‘कृष्णन क्रेटर’ रखा गया

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने मंगल ग्रह पर स्थित अरबों वर्ष पुराने एक क्रेटर का नाम प्रसिद्ध भारतीय भूविज्ञानी डॉ. एम.एस. कृष्णन के सम्मान में ‘कृष्णन क्रेटर’ रखा है।

भारत ने विकसित किया नया AI टूल—‘Onco Mark’

  • विकसित: एस.एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज
  • सहयोग: अशोक विश्वविद्यालय
  • उद्देश्य:
    • कैंसर को पारंपरिक स्टेजिंग की बजाय मॉलिक्यूलर सिग्नेचर्स के आधारित विश्लेषण करना।
    • इससे ट्यूमर की पहचान और इलाज अधिक सटीक बनेगा।

भारत फिर बना दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश

बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिस्टिक्स 2025 के अनुसार भारत ने वर्ष 2024–25 में कुल 247.87 मिलियन टन दूध उत्पादन किया और वैश्विक स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया।

भारत बना दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश

  • रिपोर्ट: बेसिक एनिमल हज़्बेंडरी स्टैटिस्टिक्स 2025
  • कुल उत्पादन (2024–2025): 247.87 मिलियन टन
  • ग्लोबल रैंक: 1st

आप इसे भी पढ़ें : 30 November 2025 Weekly Current Affairs

अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स (Bullet Points)

  • ऑपरेशन सागर बंधु: भारत ने चक्रवात ‘दवाह’ से प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत और आपदा सहायता भेजी।
  • एशिया पावर इंडेक्स 2025: लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत तीसरे स्थान पर रहा।
  • भारत–रूस 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन — पुतिन 4–5 दिसंबर को भारत यात्रा पर।
  • WPL 2026 Auction: दीप्ति शर्मा ₹3.2 करोड़ में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं; यूपी वॉरियर्स ने RTM कार्ड से खरीदा।
  • Indian of the Year 2025: CNN-News18 ने जय शाह को ‘Outstanding Achievement’ के लिए सम्मानित किया।
  • Camikara Rum: स्पिरिट्स बिज़नेस अवॉर्ड्स 2025 में ‘Global Brand of the Year’ बनी—यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय रम।
  • Soyuz MS-28 लॉन्च: अमेरिका और रूस की संयुक्त अंतरिक्ष टीम ISS के लिए कजाकिस्तान से रवाना हुई।

करेंट अफेयर्स (Quick Revision)-02 December 2025 Current Affairs in HIndi

  • इंटरपोल के नए अध्यक्ष – ल्यूकस फिलिप
  • यूनेस्को में पहली बार अंबेडकर की प्रतिमा
  • मंगल ग्रह पर ‘कृष्णन क्रेटर’
  • AI कैंसर टूल – Onco Mark
  • भारत – दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक
  • एशिया पावर इंडेक्स: भारत तीसरे स्थान पर
  • WPL में दीप्ति शर्मा – सबसे महंगी खिलाड़ी

FAQ – 02 December 2025 Current Affairs in Hindi

 

Q1. 02 दिसंबर 2025 का सबसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर क्या था?

उत्तर: इंटरपोल के नए अध्यक्ष के रूप में ल्यूकस फिलिप का चयन।

Q2. ‘कृष्णन क्रेटर’ किस ग्रह पर है और किसके नाम पर रखा गया?

उत्तर: यह मंगल ग्रह पर है और इसका नाम भूविज्ञानी डॉ. एम.एस. कृष्णन के नाम पर रखा गया।

Q3. WPL 2026 की सबसे महंगी खिलाड़ी कौन बनीं?

उत्तर: भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ₹3.2 करोड़ में खरीदी गईं।

Q4. बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिस्टिक्स 2025 के अनुसार भारत का दूध उत्पादन कितना रहा?

उत्तर: 247.87 मिलियन टन।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top