दोस्तों नमस्कार ! नववर्ष 2026 की ढेर सारी शुभकामनाएं। प्रभु आप सबको इस वर्ष आपकी मनचाही नौकरी अवश्य प्राप्त हो, मेरी यही शुभकामनाएं है। दोस्तों आज के करेंट अफेयर्स ‘01 January 2026 Current affairs in Hindi’.1 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसे निर्णय, योजनाएँ और घटनाएँ सामने आईं, जो देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र को प्रभावित करती हैं। इस पोस्ट में हम 01.January.2026 Current affairs से जुड़े जरूरी तथ्यों को सरल हिंदी भाषा में समझेंगे, जो UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।

अन्तराष्ट्रिय करेंट अफेयर्स – 01 January 2026 Current affairs in Hindi
भारत–ऑस्ट्रेलिया व्यापार समझौता
आस्ट्रेलिया ने यह घोषणा की है की वह 01 जनवरी 2026 से भारत से आने वाले सभी उत्पादों पर लगने वाला शुल्क को पूरी तरह से खत्म कर देगा।
समझौता – यह भारत एवं आस्ट्रेलिया के मध्य आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते (ECTA) का हिस्सा है। जो 29 दिसंबर 2022 को लागू हुआ और यह तीसरे वर्षगांठ पर आया है।
मुख्य निर्णय:
- भारतीय उत्पादों पर लगने वाला 100% सीमा शुल्क समाप्त
- यह निर्णय भारत–ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग समझौते का हिस्सा है
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य:
16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला ऑस्ट्रेलिया बना दुनिया का पहला देश बना।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
विज्ञान एवं अंतरिक्ष – 01 January 2026 Current affairs in Hindi
ईरान के तीन नए उपग्रह (पाया, जफर -2, कौसर) अंतरिक्ष में लॉन्च
- रूस ने सोयूज रॉकेट से ईरान के तीन नए उपग्रह (पाया, जफर -2, कौसर) अंतरिक्ष में लॉन्च किए।
- इन्हे रूस के सूदूर पूर्व में स्थित वोस्ताचनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया।
- इन उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्ष (LEO) में लगभग 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया।
- इसका प्रमुख उद्देश्य – ये उपग्रह कृषि, प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण की निगरानी में मदद करेंगे।
आप इसे भी पढ़ें : 31 December 2025 Current Affairs in Hindi
पुरस्कार और सम्मान -01 January 2026 Current affairs in Hindi
डोनल्ड ट्रंप को इज़राइल शांति पुरस्कार 2026
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को वर्ष 2026 का इज़राइल शांति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
- ट्रंप यह पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-इज़राइली व्यक्ति बने।
- पिछले 80 वर्षों में पहली बार यह सम्मान किसी विदेशी नागरिक को मिला।
- इससे पहले 2025 में उन्हें FIFA शांति पुरस्कार भी मिल चुका है।
रक्षा क्षेत्र – 01 January 2026 Current Affairs in Hindi
DRDO का 68वां स्थापना दिवस 01 जनवरी 2026
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 1 जनवरी 2026 को अपना 68वां स्थापना दिवस मनाएगा।
DRDO – Defence Research and Development Organization (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन)
महत्वपूर्ण तथ्य:
- स्थापना: 1 जनवरी 1958
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- वर्तमान अध्यक्ष: समीर वी. कामत
- पूर्व अध्यक्ष -: डॉ वी आर राव
- ध्येय वाक्य: “बलस्य मूलं विज्ञानम्”(Strength’s Origin is in Science )
सैन्य अभ्यास – जस्टिस मिशन 2025
- चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के ईस्टर्न थियेटर कमांड ने इस अभ्यास का नेतृत्व किया।
- इस अभ्यास के दौरान ताइवान के प्रमुख बंदरगाहों की नकली नाके बंदी की गई।
राज्य स्तरीय करेंट अफेयर्स
पार्वती – अर्गा पक्षी अभयारण्य (गोंडा) को इको-सेंसिटिव ज़ोन घोषित
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के पार्वती – अर्गा पक्षी अभयारण्य (गोंडा) को इको-सेंसिटिव ज़ोन(ESZ) घोषित किया गया।
स्थान – उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में।
प्रमुख उद्देश्य – इसे इको-सेंसिटिव ज़ोन(ESZ) घोषित करने का प्रमुख उद्देश्य जैव विविधता को संरक्षित करना, पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देना।
विशेषता – इसमें दो प्रमुख झील – पार्वती एवं अर्गा
यह क्षेत्र 2 दिसंबर 2019 को आधिकारिक तौर पर से रामसर साइट घोषित किया गया था।
‘ई-स्वास्थ्य संवाद’ पहल – राजस्थान
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं चिकित्सा शिक्षा गजेन्द्र सिंह खीवन्सर के मार्गदर्शन में ‘ई-स्वास्थ्य संवाद पहल’ शुरू की गई।
- उद्देश्य:
- चिकित्सा शिक्षा में पारदर्शिता लाना।
- चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में जवाब देही तय करना।
- योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी को कम करना।
- सप्ताह में दो बार प्रत्येक (मंगलवार एवं गुरुवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समस्याओं का समाधान।
आप इसे भी पढ़ें : Current Affairs Quiz 31.12.2025 in Hindi
जम्मू – कश्मीर में खुदाई से 2000 वर्ष पुराना बौद्ध स्थल मिला
- जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के जेहनपोरा गाँव में टीले की खुदाई से 2000 वर्ष पुराना बौद्ध स्थल प्राप्त हुआ।
- इस खुदाई में प्राचीन स्तूप, मठ एवं बस्तियों के अवशेष पाए गए।
- इसकी खोज फ्रांस के एक संग्रहालय से मिली पुरानी तस्वीरों के आधार से हुई है।
- यह चर्चा में क्यों है ?- : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम 129वें एपिसोड में इसका उल्लेख किया और इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।
प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (RPREX-2025) का आयोजन – मुंबई
- भारतीय तट रक्षक बल ने मुंबई मे क्षेत्रीय स्तर का प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास आयोजित किया।
- इस अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य समुद्र में तेल प्रदूषण की घटनाओं पर शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए भारत की तत्परता को बढ़ाना था।
खेलकूद – 01 January 2026 Current affairs in Hindi
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सोनम यशे का विश्व रिकॉर्ड
- भूटान के स्पिनर गेंदबाज सोनम यशे ने म्यामार के विरुद्ध तीसरे T 20 में 7 रन देकर 8 विकेट लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
- वह T20 के इठस में एक पारी में 8 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।
अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स :
पहली बार ‘Itvisma’ जीन थेरेपी
- अबुधाबी का शेख खलीफा मेडिकल सिटी दुनिया का पहला अस्पताल बन गया है, जहां स्पाइनल मसकुलर एट्रोफी के लिए एक बार की जीन थेरेपी ITVISMA प्रदान की जा रही है।
- स्पाइनल मसकुलर एट्रोफी एक आनुवंशिक बीमारी है, जो रीढ़ की हड्डी की नसों को प्रभावित करती है। जिसमें मांसपेशिया कमजोर हो जाती है।
- ITVISMA टीका फार्मा कंपनी नोवाटिस ने तैयार किया है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs 30 December 2025
Conclusion :
दोस्तों ‘01 January 2026 Current affairs in Hindi, के अंतर्गत इजरायल का शांति पुरस्कार , ईरान के उपग्रह आदि तथ्यों का वर्णन किया गया है। दोस्तों इस लेख Current Affairs से संबंधित किसी तथ्य में कोई गलती है, तो आप कृपया अवगत कराने का कष्ट अवश्य करें। प्रिय मित्रों इस लेख में प्रत्येक टॉपिक को अध्ययन करने के बाद लिखा जाता है। आप अपने सकारात्मक एवं नकारात्मक कमेंट्स अवश्य करें।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 01 January 2026 Current affairs in Hindi
Q.इज़राइल शांति पुरस्कार 2026 किसे दिया जाएगा?
डोनल्ड ट्रंप को
Q2. DRDO का 68वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?
1 जनवरी 2026
Q3. किस देश ने भारतीय उत्पादों पर 100% कस्टम ड्यूटी हटाई?
ऑस्ट्रेलिया
Q4.T20I में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज कौन हैं?
सोनम यशे (भूटान)
Q5. भारत Rare Earth Minerals भंडार में विश्व में किस स्थान पर है?
तीसरे स्थान पर
